साल की शुरुआत, मौज-मस्ती के साथ बैकुंठपुर. हर कोई अपने-अपने जगह अपने स्टाइल में नववर्ष का शुरूआत खुब मौज-मस्ती के साथ हुआ. फोन से,वाट्सप से,फेसबुक पर नववर्ष की शुभकामनाओ की लड़ी व मैसेज के दौर बीच पटाखे फुटना, मिठाई वितरण का आदान-प्रदान परिवेश को आनंदायी बना दिया था. बच्चों ने बड़ों से आशीर्वाद ली, वहीं बड़ों ने भी आपस में इस वर्ष सुख, शांति, समृद्धि व सौहार्द की मंगलकामना की.स्कूली बच्चों ने खेल मैदान, बगान,व गंडक तीर पर पिकनिक की जगह ली. बच्चो ने खुब रंगोली बनाई. वहीं नवयुवक व प्रबुद्ध लोगों ने स्नान ध्यान के बाद देवालयो में विधिवत पूजा-अर्चना की. स्वस्थ काया,सुखी परिवार व विकिसत समाज की कामना लिए बाबा धनेश्वर नाथ धाम सिहासनी,माता कामख्या धाम बनकट्टी,थाना परिसर स्थित शिवालय,व सिरसा गांव स्थित धर्मासत्ती की पूजा की. उधर उत्तर बिहार ग्रामीण बैक के शाखा प्रबंधक दीनानाथ शर्मा ने ग्राहकों बीच लड्डू बाँटकर नए साल की शुभकामनाएँ दी. मौजमस्ती के नाम पर आपित्तजनक रवैये को नियंत्रित रखने की सोच लिए टीनएजर्स पर नजर रखे कई जगह पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन चेकिग किया गया.चेकिग मे ट्रेनी डीएसपी विभाश कुमार,एसआई अशोक कुमार के नेतृत्व मे जांच की गयी.
साल की शुरुआत, मौज-मस्ती के साथ
साल की शुरुआत, मौज-मस्ती के साथ बैकुंठपुर. हर कोई अपने-अपने जगह अपने स्टाइल में नववर्ष का शुरूआत खुब मौज-मस्ती के साथ हुआ. फोन से,वाट्सप से,फेसबुक पर नववर्ष की शुभकामनाओ की लड़ी व मैसेज के दौर बीच पटाखे फुटना, मिठाई वितरण का आदान-प्रदान परिवेश को आनंदायी बना दिया था. बच्चों ने बड़ों से आशीर्वाद ली, वहीं […]
