पर्यवेक्षिका संघ के प्रदेश प्रतिनिधि बनी ममता गोपालगंज. बिहार राज्य महिला पर्यवेक्षिका संघ के प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में ममता पांडेय का मनोनयन किया गया है. महिला पर्यवेक्षिका संघ की प्रदेश इकाई के द्वारा महिला पर्यवेक्षिका ममता पांडेय को कार्यकारिणी सदस्य के पद पर मनोनयन करते हुए नयी जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं. मनोनयन के बाद पर्यवेक्षिका संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने विभागीय मंत्री, निदेशक एवं सचिव से मिल कर अपनी विभिन्न मांगों से अवगत कराया. संघ के सदस्यों ने संविदा विस्तार की प्रणाली समाप्त करते हुए 60 साल की नियमित सेवा घोषित किये जाने, मानदेय एवं यात्रा भत्ता में बढ़ोतरी सहित कई मांगों से अवगत कराया. वहीं, प्रदेश प्रतिनिधि का दायित्व संभालने के बाद ममता ने कहा कि अधिकतर जिलों में संविदा विस्तार की आड़ में महिला पर्यवेक्षिकाओं से आर्थिक शोषण किया जाता है. इस भ्रष्टाचार को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है.
पर्यवेक्षिका संघ के प्रदेश प्रतिनिधि बनी ममता
पर्यवेक्षिका संघ के प्रदेश प्रतिनिधि बनी ममता गोपालगंज. बिहार राज्य महिला पर्यवेक्षिका संघ के प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में ममता पांडेय का मनोनयन किया गया है. महिला पर्यवेक्षिका संघ की प्रदेश इकाई के द्वारा महिला पर्यवेक्षिका ममता पांडेय को कार्यकारिणी सदस्य के पद पर मनोनयन करते हुए नयी जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं. मनोनयन के बाद […]
