मुख्य पार्षद आज संभालेंगे कार्यभार

मुख्य पार्षद आज संभालेंगे कार्यभार गोपालगंज. बरौली नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सुमन कुमार सोमवार को कार्यभार संभालेंगे. तीन माह के अंतराल के बाद वे नगर पंचायत कार्यालय पहुंचेंगे. उन्होंने बताया कि मैं पुन: अपने दायित्वों का निर्वहन सोमवार से करूंगा. बता दें कि राज्य चुनाव आयोग ने उन्हें मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद के […]

मुख्य पार्षद आज संभालेंगे कार्यभार गोपालगंज. बरौली नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सुमन कुमार सोमवार को कार्यभार संभालेंगे. तीन माह के अंतराल के बाद वे नगर पंचायत कार्यालय पहुंचेंगे. उन्होंने बताया कि मैं पुन: अपने दायित्वों का निर्वहन सोमवार से करूंगा. बता दें कि राज्य चुनाव आयोग ने उन्हें मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद के पद से अयोग्य घोषित कर दिया था. उन्होंने उच्च न्यायालय में वाद दायर किया था. पटना उच्च न्यायालय ने दायर वाद की सुनवाई करते हुए राज्य चुनाव आयोग द्वारा दिये गये फैसले को खारिज कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >