लोन देने के नाम पर 57 हजार की ठगी, पीड़ित ने की शिकायत

भोरे : समाचार पत्रों में छपे लोन के विज्ञापन को देखकर एक व्यक्ति ने जब लोन का आवेदन किया, तो उससे लोन देने वाली कंपनी ने 57 हजार की ठगी कर ली. पीड़ित ने मामले को लेकर स्थानीय थाने में शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि थाना […]

भोरे : समाचार पत्रों में छपे लोन के विज्ञापन को देखकर एक व्यक्ति ने जब लोन का आवेदन किया, तो उससे लोन देने वाली कंपनी ने 57 हजार की ठगी कर ली. पीड़ित ने मामले को लेकर स्थानीय थाने में शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी देवेंद्र दुबे ने एक समाचार पत्र में लोन देने वाली कंपनी होरिजन फाइनेंस का विज्ञापन देखा.

विज्ञापन में दिये गये नंबरों पर जब उन्होंने कॉल किया, तो कंपनी द्वारा उनका 10 लाख का लोन सैंक्शन करते हुए, उनके नाम से जारी चेक का फोटो उनके व्हाट्सएप पर भेज दिया. साथ ही टीडीएस, फाइनेंस, एजेंट और बीमा के नाम पर उनसे अलग-अलग खातों में 57600 जमा करा लिये. काफी समय बीतने के बाद भी जब उन्हें लोन नहीं मिला और कंपनी से संपर्क होना बंद हो गया, तो अंत में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करायी. जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >