बिहार में कानून- व्यवस्था गुजरात से बेहतर : नीतीश

बिहार में कानून- व्यवस्था गुजरात से बेहतर : नीतीश07 बीएचयू 2-सभा को संबोधित करते नीतीश कुमार.छ अब राज्य से बाहर रहनेवालों के लिए बिहारी कहलाना शान की बातछ नीतीश कुमार ने भभुआ व हाटा में की चुनावी सभाप्रतिनिधि, भभुआ/चैनपुर (कैमूर)मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैमूर जिले के भभुआ व हाटा में चुनाव सभाओं में […]

बिहार में कानून- व्यवस्था गुजरात से बेहतर : नीतीश07 बीएचयू 2-सभा को संबोधित करते नीतीश कुमार.छ अब राज्य से बाहर रहनेवालों के लिए बिहारी कहलाना शान की बातछ नीतीश कुमार ने भभुआ व हाटा में की चुनावी सभाप्रतिनिधि, भभुआ/चैनपुर (कैमूर)मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैमूर जिले के भभुआ व हाटा में चुनाव सभाओं में जहां एक ओर भाजपा पर जम कर हमले किये और गुजरात मॉडल पर सवाल उठाये, वहीं दूसरी ओर अपने 10 साल के कार्यों व सरकार बनने पर आगामी पांच साल की योजना का भी जिक्र किया. साथ ही उन्होंने त्याेहारों को लेकर लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि भाजपा के लोग समाज में झगड़ा लगाते हैं. इसके लिए वे तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अपने कामों के आधार पर वोट मांगने आया हूं. बिहार में बदलाव हुआ है. बिहार में तरक्की की रफ्तार राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है. हमारी सरकार ने तरक्की के लिए न्याय के साथ विकास का रास्ता अपनाया है. आज बाहर रह रहे लोगों के लिए बिहारी कहलाना शान की बात है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग गुजरात मॉडल की चर्चा करते हैं. लेकिन, रिपोर्ट को देखें, तो वहां अमीर और अमीर बनते जा रहे हैं. आम लोगों के जीवन में कोई सुधार नहीं हुआ है. गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों में कोई विकास नहीं हुआ है, जबकि बिहार में ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से विकास हुआ है. आज यहां गांव की बच्चियां साइकिल से स्कूल जाने लगी हैं. अस्पतालों में मरीजों की भीड़ जुटने लगी है. लड़कियों के अरमान में साइकिल ने पंख लग गये हैं. लोगों का सोच बदल गया है. लेकिन, भाजपा को विकास बरदाश्त नहीं हो रहा है. वे लोग कहते हैं कि परिवर्तन लायेंगे. क्या वे लोग लड़कियों को दी गयी साइकिल छीन लेंगे, सड़क तोड़ देंगे या पुल-पुलिया उड़ा देंगे. वे किस तरह के परिवर्तन की बात करते हैं?सीएम ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि आगे दशहरा व मुहर्रम है. भाजपा के लोग कुछ ऐसा करेंगे, जिससे समाज में झगड़ा हो जाये. लेकिन, आप आपसी सदभाव के साथ त्योहारों को मनाएं. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं कि बिहार मे जंगलराज है, जबकि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति गुजरात से बेहतर है. महिलाएं रात में भी सड़कों पर निकलती हैं. वहीं, गुजरात में कानून-व्यवस्था का हवाला देकर स्थानीय निकाय चुनाव को टाल दिया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का गुरु आरएसएस है और आरएसएस प्रमुख ने आरक्षण पर पुन: विचार की बात कही है. बीजेपी को आरएसएस की बात हर हाल में माननी है. सीएम ने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनी, तो वह किसानों की जमीन जबरन छीननेवाले कानून भूमि अधिग्रहण को फिर से वापस लायेगी. कई वादे किये : नीतीश कुमार ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी, तो विद्यार्थियों को 11वीं के बाद पढ़ाई के लिए चार लाख का क्रेडिट कार्ड दिया जायेगा. रोजगार के लिए बाहर जानेवाले लोगों को एक हजार रुपये दो साल तक स्वयं सहायता भत्ता दिया जायेगा. रोजगार करनेवाले लोगों को कौशल विकास के तहत कंप्यूटर सहित सभी तरह के गुर सिखाये जायेंगे. हर गांव में गली का निर्माण कराया जायेगा.सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री ने भभुआ से जदयू उम्मीदवार डॉ प्रमोद कुमार सिंह व चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से महाबली सिंह को माला डाल कर लोगों से उन्हें विजयी बनाने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >