कॉलेजों में नहीं बनी उत्पीड़न शिकायत कमेटी

कॉलेजों में नहीं बनी उत्पीड़न शिकायत कमेटी यूजीसी ने विश्वविद्यालय को जारी की थी गाइडलाइन छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कॉलेज में करना था गठित जिले में महाविद्यालय नहीं कर रहे गाइडलाइन का पालन फोटो न. अंगीभूत महाविद्यालय संवाददाता, गोपालगंज छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महाविद्यालयों में शिकायत उत्पीड़न कमेटी का गठन करना था. यूजीसी […]

कॉलेजों में नहीं बनी उत्पीड़न शिकायत कमेटी यूजीसी ने विश्वविद्यालय को जारी की थी गाइडलाइन छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कॉलेज में करना था गठित जिले में महाविद्यालय नहीं कर रहे गाइडलाइन का पालन फोटो न. अंगीभूत महाविद्यालय संवाददाता, गोपालगंज छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महाविद्यालयों में शिकायत उत्पीड़न कमेटी का गठन करना था. यूजीसी ने विश्वविद्यालय के अधीन सभी कॉलेजों को निर्देश जारी किया था, जिसमें प्रत्येक महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक कमेटी का गठन करना था. कमेटी में महिला प्रोफेसर से लेकर प्रशासन के अधिकारी को भी शामिल करना था, ताकि छात्राएं और महाविद्यालय की शिक्षिका अपनी शिकायत दर्ज करा सकें. कॉलेज परिसर में ही छात्राओं की शिकायतों का निष्पादन भी करना था. दो साल पहले यूजीसी ने इस गाइडलाइन को जारी किया था. लेकिन, अबतक किसी भी कॉलेज में शिकायत उत्पीड़न कमेटी का गठन नहीं किया गया है. कॉलेज में बढ़ती रैगिंग और छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए यूजीसी ने ऐसा कदम उठाया था. प्रत्येक माह शिकायतों का निष्पादन महाविद्यालयों में छात्राओं की शिकायत के लिए एक शिकायत पेटिका लगानी है, जिसमें आनेवाली शिकायतों का प्रत्येक माह निष्पादन करना था. शिकायत निष्पादन करने के साथ ही दोषी लोगों पर कार्रवाई प्रशासन के अधिकारियों को करनी है. असुरक्षित महसूस करती हैं छात्राएं महाविद्यालयों में पढ़नेवाली छात्राएं असुरक्षित महसूस करती हैं. शहर में कमला राय महाविद्यालय हो या महेंद्र महिला महाविद्यालय किसी भी कॉलेज में सुरक्षा गार्ड नहीं रहते हैं. कॉलेज की बाउंड्री भी टूटी है. इसके कारण आये दिन शरारती तत्व कॉलेज में प्रवेश कर जाते हैं. गोपालगंज में महाविद्यालय कमला राय महाविद्यालय महेंद्र महिला महाविद्यालय गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ बीपीएस महाविद्यालय, भोरे एसएमडी कॉलेज,जलालपुर क्या कहती हैं प्राचार्य महाविद्यालय में छात्राओं के जो भी मामले आते हैं, उस पर गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाती है. यूजीसी की गाइडलाइन क्या है, इसकी जानकारी नहीं मिली है.डॉ मधु प्रभा सिंह, कमला राय महाविद्यालय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >