अप्रशिक्षित शिक्षकों की सूची भेजी गयी पटना

गोपालगंज : वार्षिक कार्य योजना एवं वजट 2015-16 के आलोक में प्रारंभिक औपचारिक शिक्षा संभाग अंतर्गत अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए दो वर्षीय प्रशिक्षण का प्रावधान किया गया है. अप्रशिक्षित शिक्षकों की सूची की मांग राज्य कार्यालय द्वारा पूर्व में की जा चुकी है. निर्देश के आलोक में डीपीओ प्रारंभिक शिखा एवं सर्व शिक्षा अभियान सूर्यनारायण […]

गोपालगंज : वार्षिक कार्य योजना एवं वजट 2015-16 के आलोक में प्रारंभिक औपचारिक शिक्षा संभाग अंतर्गत अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए दो वर्षीय प्रशिक्षण का प्रावधान किया गया है.

अप्रशिक्षित शिक्षकों की सूची की मांग राज्य कार्यालय द्वारा पूर्व में की जा चुकी है. निर्देश के आलोक में डीपीओ प्रारंभिक शिखा एवं सर्व शिक्षा अभियान सूर्यनारायण ने सभी बीइओ को डीपीओ सर्वशिक्षा कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश था.

डीपीओ ने कहा कि सभी बीइओ द्वारा मांगी गयी सूचना उपलब्ध करा दी गयी है तथा उसे बिहार शिक्षा परियोजना पर्षद कार्यालय पटना को भेज दिया गया है.

टारगेज व कोर्स निर्धारित करेगा पटना कार्यालय : कितने अप्रशिक्षित शिक्षकों को कब-कब प्रशिक्षित किया जायेगा तथा उनके कोर्स क्या होंगे,
यह टारगेट तथा कोर्स बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय पटना ही तय करेगा. डीपीओ ने कहा कि पटना कार्यालय द्वारा निर्देश पर ही अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम चलेगा.
प्रशिक्षित होने पर शिक्षकों का होगा फायदा : वैसे शिक्षक जो अप्रशिक्षित हैं, उन्हें प्रशिक्षित होते ही उनके वेतन निर्धारण में भी अंतर आ जायेगा. इसको लेकर अप्रशिक्षित शिखकों में बेचैनी व्याप्त है. .
वरीयता के आधार पर होगी ट्रेनिंग : भेजी गयी पूरी सूची पटना द्वारा अनुमोदित हो जाने पर सभी अप्रशिक्षित शिक्षिकों को प्रशिक्षित होने का मौका मिल जायेगा. विभाग पूरी सूची की मंजूरी नहीं देता है तथा कम टारगेट प्रशिक्षित के लिए भेजता है, तो वरीयता के आधार पर ही अप्रशिक्षित शिक्षक प्रशिक्षित किये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >