चिट-फंड कंपनी में जमा न करें अपनी गाढ़ी कमाई

सुनहरा सपना केंद्र ने लोगों को किया जागरूक कटेया : चिट-फंड कंपनियों में आप अपनी गाढ़ी कमाई भूल कर भी जमा न कराएं. अधिक सुध के लालच में आपकी पूरी जिंदगी की कमाई एक पल में जा सकती है. भारतीय रिजर्व बैंक से संबंधित बैंकों में ही पैसा जमा कराएं. कटेया प्रखंड के मझवलिया गांव […]

सुनहरा सपना केंद्र ने लोगों को किया जागरूक

कटेया : चिट-फंड कंपनियों में आप अपनी गाढ़ी कमाई भूल कर भी जमा न कराएं. अधिक सुध के लालच में आपकी पूरी जिंदगी की कमाई एक पल में जा सकती है.
भारतीय रिजर्व बैंक से संबंधित बैंकों में ही पैसा जमा कराएं. कटेया प्रखंड के मझवलिया गांव में आयोजित सुनहरा सपना केंद्र के वित्तीय साक्षरता शिविर में उक्त बातें सलाहकार अजीत कुमार राय ने कहीं. शिविर में मौजूद ग्रामीणों को जागरूकता करते हुए उन्होंने कहा कि अपने बैंक से जुड़ी जानकारियां एटीएम पिन कोड अन्य बातें किसी से शेयर न करें.
बैंक के अधिकारी कभी भी एटीएम का पिन नंबर और बैंक से जुड़ी जानकारियां नहीं मांगते हैं. सेमिनार में किसान क्रेडिट कार्ड, माइक्रो जेनरल क्रेडिट कार्ड, मासिक जमा आदि के बारे में बताया गया.
इसके साथ ही ग्रामीणों को चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए एक नवंबर को वोट करने की शपथ दिलायी गयी. इस मौके पर आदर्श कुमार, ऋषि राज पांडेय समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >