मीरगंज : शादी के बाद मां नहीं बनने पर ससुरालवालों ने बहू की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए शव को जला दिया गया. घटना मीरगंज थाने के सवरेजी गांव की है.
पुलिस ने इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है. मृतक महिला रमेश मिश्र की पत्नी रूबी देवी थी. उसकी शादी 13 साल पहले हुई थी. कुचायकोट थाने के बिंदवलिया गांव की निवासी रूबी देवी की शादी के समय मायके वालों ने दान-दहेज भी दिया था.
शादी के बाद मां नहीं बनने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. वह रमेश मिश्र की दूसरी पत्नी थी. पहली पत्नी ससुराल छोड़ कर मायके में रहती है. बीते शनिवार को हत्या की खबर पर परिजन मायके में पहुंचे, तब तक ससुराल वालों ने शव को जला दिया था.
