थावे रेलवे स्टेशन को सुविधाओं का इंतजार

गोपालगंज : पूर्वोत्तर रेलवे का थावे जंकशन रेलवे स्टेशन मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. कहने को तो यह जंकशन रेलवे स्टेशन है, लेकिन यात्री यहां पर अपनी आवश्यक सुविधाओं से काफी दूर है. हजारों की तादाद में यात्री प्रतिदिन यहां से जाते व आते हैं. बड़ी लाइन के प्लेटफाॅर्म पर नहीं है शौचालय : इस […]

गोपालगंज : पूर्वोत्तर रेलवे का थावे जंकशन रेलवे स्टेशन मूलभूत सुविधाओं से वंचित है.

कहने को तो यह जंकशन रेलवे स्टेशन है, लेकिन यात्री यहां पर अपनी आवश्यक सुविधाओं से काफी दूर है. हजारों की तादाद में यात्री प्रतिदिन यहां से जाते व आते हैं.

बड़ी लाइन के प्लेटफाॅर्म पर नहीं है शौचालय : इस स्टेशन के बड़ी लाइन के प्लेट फार्म पर शौचालय नहीं है, जिसके कारण महिलाओं को विशेष कर काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है.
छोटी लाइन (अब बड़ी लाइन के लिये बन रहा है) के प्लेट फार्म पर वर्षों पहले का बना हुआ एक शौचालय है, जिसकी स्थिति भी ठीक नहीं है. इसमें अक्सर ताला बंद रहता है. रेल परिसर में सुलभ शौचालय की मांग यात्रियों द्वारा कई बार करने के बावजूद भी इस पर पहल नहीं हो सका.
नहीं खुला बीआइपी प्रतीक्षालय : प्लेट फार्म नंबर एक पर वर्षों से बनकर तैयार बीआइपी प्रतिक्षालय अपने उद्घाटन की वाट देख रहा है. इसमें लेग ताले इसकी शोभा बढ़ा रहे है. यह मात्र एक शो पीस बन कर रह गया है. बीइपी यात्री अपने ठहरने को लेकर परेशान दिखाई देते है. पुराने प्रतीक्षालय में ताला बंद रहता है.
नहीं है पूछ-ताछ कार्यालय : इस स्टेशन पर पूछताछ की सुविधा भी नहीं है. कौन सी गाड़ी कब तथा किसी प्लेट फार्म पर आयेगी .इसकी जानकारी लेने के लिये यात्री परेशान दिखाई देते है.
हजारों यात्रियों की होती है आवाजाही : पूर्वोत्तर रेलवे के सीवान कप्तानगंज रेल खंड पर उनवस्थित यह स्टेशन काफी महत्वपूर्ण है. यहां मां दुर्गा के दर्शन के लिये हजारों की तादाद में श्रद्धालु प्रतिदिन आते है.
इसके अलावा अन्य यात्रियों की संख्या अलग है. सीवान, कप्तानगंज तथा मशरक(फिलहाल यह खंड आमान परिवर्तन को लेकर बंद है) की तरफ से यात्री यहां आते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >