पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था मणिन्द्र मिश्रा

भोरे : पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा अपराधी मणिन्द्र मिश्रा आखिरकार पुलिस के हाथ लग ही गया. कई बड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद सुर्खियों में आये मणिन्द्र ने यूपी एवं बिहार पुलिस की नींद हराम कर रखी थी. यूपी के कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के एक बाजार में […]

भोरे : पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा अपराधी मणिन्द्र मिश्रा आखिरकार पुलिस के हाथ लग ही गया.

कई बड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद सुर्खियों में आये मणिन्द्र ने यूपी एवं बिहार पुलिस की नींद हराम कर रखी थी. यूपी के कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के एक बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान से लूट एवं दो लोगों की हत्या का आरोप भी इसके सिर पर है.

मणिन्द्र ने गोपालगंज की नामी मिठाई दुकान चौधरी स्वीटस हाउस पर रंगदारी को लेकर बमबाजी कर व्यवसायियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था.

गोपालगंज के वैभव कंस्ट्रक्शन के मालिक ब्रज किशाेर सिंह से 50 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने मुन्ना मिश्रा एवं मणिन्द्र मिश्रा को नामजद किया था. पुलिस सूत्रों की माने तो कटेया में हुए विजय रौनियार लूट कांड में मणिन्द्र मिश्रा का ही हाथ था.

अपराधी सरगना मुन्ना मिश्रा का शागिर्द रहा मणिन्द्र मिश्रा अपराध जगत में अपना एक अलग नाम स्थापित करने के ध्येय से पहली बार भोरे में संचालित एक कंप्यूटर सेंटर से दो लाख रुपये की रंगदारी मांग कर सुर्खियों में आया था. मुन्ना मिश्रा के गांव पानन महुअवा में उसकी रिश्तेदारी है. जहां मुन्ना मिश्रा के प्रभाव में आया.
वर्ष 2007 में मणिंद्र ने ग्रामीण बैंक बगही के प्रबंधक संजय कुमार वर्मा से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और सरेआम उसकी हत्या कर दी थी. मणिंद्र मिश्रा वर्ष 2008 में पहली बार पुलिस की हत्थे चढ़ा था. यूपी पुलिस ने उसे पहली बार देवरिया के इलाके से गिरफ्तार किया था.
जमानत पर रिहा होने के बाद मुन्ना मिश्रा के इशारे पर घटनाओं को अंजाम देता रहा. कई मुकदमों में जब पुलिस तलाशने लगी तो वर्ष 2011 में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. जमानत पर बाहर आया और खुद का गैंग बना कर यूपी और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम देने लगा.
मां-बाप का इकलौता पुत्र मणिंद्र मिश्रा मध्यमवर्गीय परिवार से है. चार बहनों का भाई मणिंद्र की अमीर बनने की ललक ने शातिर अपराधी बना दिया. कुशीनगर पुलिस ने भी इस अपराधी से सघन पूछताछ की है. यूपी पुलिस कई मामलों में उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >