भोरे, कटेया, फुलवरिया, विजयीपुर व उचकागांव प्रखंड में सैकड़ों एकड़ गेहूं व मक्के की फसलों को हुआ नुकसान प्रभात खबर टोलीगोपालगंज. जिले के पश्चिम इलाके में शुक्रवार की देर शाम आयी तेज आंधी के साथ हुई हल्की बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है. भोरे, कटेया, फुलवरिया, विजयीपुर एवं उचकागांव प्रखंडों के कुछ हिस्सों में सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं एवं मक्के की फसलों के साथ दलहन को नुकसान हुआ. भोरे संवाददाता के अनुसार, पकने की कगार पर पहुंची गेहंू एवं मक्के की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. कटेया संवाददाता के अनुसार, प्रखंड कृषि पर आधारित है. शुक्रवार के शाम आयी तेज आंधी-पानी ने किसानों के फसल को चौपट कर दिया है. तेज हवा से गेहूं के पौधे जमीन पर गिर गये हैं. फसल की बरबादी को देख कर बैरिया पैक्स अध्यक्ष केके मिश्रा, रामाशंकर भगत, परशुराम पांडेय आदि ने किसानों को क्षतिपूर्ति देने की मांग की. हथुआ (ग्रामीण) संवाददाता के अनुसार, फुलवरिया प्रखंड के किसानों को भी गेहूं की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. अभी किसान एक माह पूर्व आये आंधी से बरबाद हुए फसल की मार से उबरे भी नहीं थे कि शुक्रवार की शाम आये आधी और पानी ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है.
तेज आंधी-पानी से फसलों को नुकसान
भोरे, कटेया, फुलवरिया, विजयीपुर व उचकागांव प्रखंड में सैकड़ों एकड़ गेहूं व मक्के की फसलों को हुआ नुकसान प्रभात खबर टोलीगोपालगंज. जिले के पश्चिम इलाके में शुक्रवार की देर शाम आयी तेज आंधी के साथ हुई हल्की बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है. भोरे, कटेया, फुलवरिया, विजयीपुर एवं उचकागांव प्रखंडों के कुछ हिस्सों […]
