थावे मंदिर : आस्था के आगे बिखर गयी प्रशासन की तैयारी

भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन की खुली पोल कड़ी धूप के बीच भक्तों की लगी रहीं लंबी कतारें डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने की पूजा-अर्चना मां सिंहासनी के दर्शन के लिए यूपी व नेपाल से भी आये लोग फोटो न 9,10,11संवाददाता. थावे बिहार के प्रमुख शक्ति पीठ थावे मां सिंहासनी के दरबार […]

भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन की खुली पोल कड़ी धूप के बीच भक्तों की लगी रहीं लंबी कतारें डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने की पूजा-अर्चना मां सिंहासनी के दर्शन के लिए यूपी व नेपाल से भी आये लोग फोटो न 9,10,11संवाददाता. थावे बिहार के प्रमुख शक्ति पीठ थावे मां सिंहासनी के दरबार में दर्शन के लिए लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. आस्था के आगे प्रशासन की तैयारियां पल भर में धराशायी हो गयी, जिससे मंदिर की सुरक्षा का भार भी मां पर ही रहा. अब तक की ऐतिहासिक भीड़ थावे मंदिर में देखी गयी. रात में महानिशा पूजा के बाद से ही यूपी, नेपाल, झारखंड व गोपालगंज सहित बिहार के अन्य जिलों के भक्तों की कतारें लगी रहीं. शुक्रवार की देर रात से दर्शन के लिए भक्त कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. इस दौरान मां के जयकारों से माहौल गूंजता रहा. उनकी आस्था क ी परीक्षा भगवान सूरज देव भी लेते रहे. इसका तनिक भी असर भक्तों पर नहीं पड़ा. भक्तों की टोली मां के दर्शन के साथ ही भक्त रहषु का भी दर्शन किया. मंदिर के पीछे बने जंगल में जाकर पर्यटन का भी लुत्फ उठाया. ऐसी मान्यता है कि मां सिंहासनी के दर्शन सप्तमी से लेकर नवमी तक करनेवालों की हर मुराद को मां पूरा करती है. डीएम कृष्ण मोहन, अपर समाहर्ता हेमंत नाथ देव, अनुमंडल पदाधिकारी रेयाज अहमद खां सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पूजा-अर्चना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >