हालत गंभीर, गोरखपुर किया गया रेफर बरौली. बरौली थाने के बेलसड़ गांव में भूमि विवाद के दौरान एक किसान को चाकू घोंपकर घायल कर दिया गया. घायल किसान को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल से सदर अस्पताल में लाया गया. जहां, चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. बताया जाता है कि बेलसड़ गांव में अमिरूल हक अपने खेत से काम कर घर लौट रहे थे. तभी चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया. घायल किसान को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में लाया. घटना को लेकर थाने में देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी थी.
भूमि विवाद में किसान को चाकू घोंपा
हालत गंभीर, गोरखपुर किया गया रेफर बरौली. बरौली थाने के बेलसड़ गांव में भूमि विवाद के दौरान एक किसान को चाकू घोंपकर घायल कर दिया गया. घायल किसान को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल से सदर अस्पताल में लाया गया. जहां, चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज […]
