दूसरी शादी रचाने के लिए पत्नी को घर से निकाला

गोपालगंज. अपनी दूसरी शादी रचाने के लिए पत्नी को बच्चों सहित घर से निकाल दिया. मांझागढ़ थाना के हरपुर गोसाई टोला के सीमा खातून की शादी पड़ोसी गांव के महताब हुसैन के साथ 2012 में हुई थी. शादी के बाद ससुराल जाते ही उसे पता चला कि पति का अवैध संबंध है, विरोध करने पर […]

गोपालगंज. अपनी दूसरी शादी रचाने के लिए पत्नी को बच्चों सहित घर से निकाल दिया. मांझागढ़ थाना के हरपुर गोसाई टोला के सीमा खातून की शादी पड़ोसी गांव के महताब हुसैन के साथ 2012 में हुई थी. शादी के बाद ससुराल जाते ही उसे पता चला कि पति का अवैध संबंध है, विरोध करने पर प्रताडि़त किया जाने लगा और घर से निकाल दिया गया. पति अपनी दूसरी शादी रचाने की तैयारी में लगा है. पीडि़ता ने महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी को आवेदन देकर रक्षा की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >