कृषि सलाहकार के खिलाफ मामला दर्ज

गोपालगंज : रसीद का पैसा मांगने को लेकर विवाद के बाद हुई मारपीट के बाद पीडि़त किसान ने पंचायत राज सेमरा में पदस्थापित सलाहकार नीलम देवी के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज कराया है. पीडि़त नगर थाने के भेडि़यां गांव के राम प्रसाद सिंह का आरोप है कि वे मूंग के बीज लेने गये थे, […]

गोपालगंज : रसीद का पैसा मांगने को लेकर विवाद के बाद हुई मारपीट के बाद पीडि़त किसान ने पंचायत राज सेमरा में पदस्थापित सलाहकार नीलम देवी के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज कराया है. पीडि़त नगर थाने के भेडि़यां गांव के राम प्रसाद सिंह का आरोप है कि वे मूंग के बीज लेने गये थे, जहां रसीद काटने के नाम पर 20 रुपये की मांग की जा रही थी. इसका वे विरोध कर रहे थे. कोर्ट ने मामले की जांच का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >