मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया धरना - प्रदर्शन

प्रदर्शन में शिक्षकों ने बीडीओ को सौंपा एक मांग पत्र हथुआ. स्थानीय बीआरसी भवन से अपनी मांग को लेकर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया. प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले उक्त धरना प्रदर्शन में शिक्षकों ने बीडीओ को एक मांग पत्र भी सौंपा. शिक्षकों ने आरोप लगाया कि दायित्व का निर्वाह किया जा रहा है […]

प्रदर्शन में शिक्षकों ने बीडीओ को सौंपा एक मांग पत्र हथुआ. स्थानीय बीआरसी भवन से अपनी मांग को लेकर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया. प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले उक्त धरना प्रदर्शन में शिक्षकों ने बीडीओ को एक मांग पत्र भी सौंपा. शिक्षकों ने आरोप लगाया कि दायित्व का निर्वाह किया जा रहा है फिर भी हमें समान काम के लिए समान वेतन नहीं दिया जा रहा है. शिक्षकों ने चेतावनी दी की हमारी मांगेें नहीं मानी गयी तो संघ चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगा. धरना प्रदर्शन का अध्यक्षता नीलमणि शाही ने किया. जबकि मौके पर लालदीप राय, हीरालाल चौधरी, सत्येंद्र राय, मंटू राय, शोभा कुमारी, छोटेलाल गुप्ता, मनोज कुमार, मनोज पंाडेय, मनीष द्विवेदी, देव कुमार, राजेंद्र कौशिक आदि शिक्षक उपस्थित थे. वही, उचकागांव संवाददाता, के अनुसार प्रखंड के परिवर्तन कारी शिक्षक संघ के बैनर तले नियोजित शिक्षकों ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया. उन्होंने सरकार द्वारा किये जा रहे शोषण पर जम कर चर्चा की. शिक्षकों का मांग है कि समान काम समान वेतन सरकार लागू करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >