घर से बुला कर युवक पर चलायी गोली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 7:02 PM

विज्ञापन

भोरे. भोरे थाना क्षेत्र के डुमर नरेंद्र गांव में एक युवक को घर से बुला कर उस पर अपराधियों ने गोली चला दी. इस घटना में युवक बाल-बाल बच गया. मंगलवार की देर शाम विपिन सिंह अपने घर में बैठे थे कि उनके मोबाइल पर किसी ने फोन कर उन्हें घर से बाहर बुलाया. जैसे […]

विज्ञापन

भोरे. भोरे थाना क्षेत्र के डुमर नरेंद्र गांव में एक युवक को घर से बुला कर उस पर अपराधियों ने गोली चला दी. इस घटना में युवक बाल-बाल बच गया. मंगलवार की देर शाम विपिन सिंह अपने घर में बैठे थे कि उनके मोबाइल पर किसी ने फोन कर उन्हें घर से बाहर बुलाया. जैसे ही वे बाहर निकले कि वहां खड़े अपराधी ने उन पर गोली चला दी. यह संयोग था कि गोली नहीं लगी. गोली की आवाज सुन कर जब आसपास के लोग वहां पहुंचे, तो हमलावर वहां से भागने में सफ ल हो गया. इसकी शिकायत भोरे थाने में दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन