अंतत: फूटा ग्राहकों का गुस्सा

ग्राहकों के समर्थन में उतरा भाजयुमो, की तालाबंदीफोटो 12संवाददाताकटेयाकटेया स्थित एसबीआइ की शाखा की कु व्यवस्था एवं ग्राहकों को नित्य होने वाली परेशानी ने बुधवार को आंदोलन का रूप ले लिया, जब ग्राहकों को पैसा दिलाने के नाम पर गार्डों एवं कुछ कर्मियों द्वारा पैसा वसूला जा रहा था. इस सूचना को पाते ही भाजयुमो […]

ग्राहकों के समर्थन में उतरा भाजयुमो, की तालाबंदीफोटो 12संवाददाताकटेयाकटेया स्थित एसबीआइ की शाखा की कु व्यवस्था एवं ग्राहकों को नित्य होने वाली परेशानी ने बुधवार को आंदोलन का रूप ले लिया, जब ग्राहकों को पैसा दिलाने के नाम पर गार्डों एवं कुछ कर्मियों द्वारा पैसा वसूला जा रहा था. इस सूचना को पाते ही भाजयुमो के कार्यकर्ता बैंक पहुंचे और बैंक में व्याप्त कु व्यवस्था के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे. साथ ही बैंक के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया. भाजयुमो कार्यकर्ताओं के इस क्रियाकलाप पर ग्राहकों का भारी समर्थन मिला. आंदोलनकारियों का कहना था कि बैंककर्मी जान बूझ कर समस्याएं खड़ी करते है. जिसका लाभ उठा कर वहां पर कार्यरत सुरक्षाकर्मी लोगों से वसूली करते है. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो के जिला प्रवक्ता कौशल किशोर मिश्र ने बताया कि तीन माह पूर्व ही बैंक की व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत हुई थी. जिसमें एरिया मैनेजर अजय कुमार मिश्र ने वर्षों से बंद पड़े एटीएम शुरू कराने बैंक कर्मियों की संख्या बढ़ाने तथा महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर देने का आश्वासन दिया था. लेकिन, व्यवसाय को देखते बैंक का ग्रेड बढ़ा दिया गया. लेकिन समस्याएं जस की तस रही. जिसे लेकर भाजयुमों ने योजना बना कर यह आंदोलन छेड़ा है. बाद में एरिया मैनेजर अजय कुमार मिश्र थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार की मौजूदगी में 15 दिनों के अंदर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. तब जा कर लोग शांत हुए और बैंक का ताला खोला गया. मौके पर केशव कुमार, सतीश व्याहुत, राहुल मदेशिया, मुकुल राय, नन्हें, दीपु, मुन्ना एवं शक्ति सक्रिय रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >