दहेज में अल्टो नहीं दी, तो मारपीट कर घर से निकाला

उचकागांव. दहेज में अल्टो कार नहीं दी, तो महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. बताया जाता है कि स्थानीय थाने के कपरपुरा गांव की अस्मिता की शादी कुचायकोट थाने के श्यामपुर गांव के राजकुमार के साथ वर्ष 2013 के मई में हुई थी. शादी के पूर्व राजकुमार के घरवालों ने 3.5 लाख […]

उचकागांव. दहेज में अल्टो कार नहीं दी, तो महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. बताया जाता है कि स्थानीय थाने के कपरपुरा गांव की अस्मिता की शादी कुचायकोट थाने के श्यामपुर गांव के राजकुमार के साथ वर्ष 2013 के मई में हुई थी. शादी के पूर्व राजकुमार के घरवालों ने 3.5 लाख रुपये नकद तथा अल्टो कार की मांग की थी. शादी के समय लड़की के पिता ने 3.5 लाख रुपये नकद दहेज तथा 50 हजार का गहना अपनी बेटी की विदाई कर दी. ससुराल जाने के बाद राजकुमार क ा परिवार लड़की को लेकर महाराष्ट्र के बंदरा चला गया तथा वही अस्मिता को प्रताडि़त किया जाने लगा. ससुरालवाले दहेज में तय अल्टो कार की मांग पूरी नहीं होने पर उसे नाना प्रकार की सजा देने लगे. अस्मिता अपने मां-बाप की स्थिति को देखते हुए प्रताड़ना बरदाश्त करती रही. इधर, ससुरालवालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है. थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि पीडि़ता के लिखित बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >