पैक्स भवन पर नहीं हुआ झंडोत्तोलन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 6:02 PM

विज्ञापन

उचकागांव. जहां पूरा देश 66 वंे गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति में गोता लगा रहा था, वहीं प्रखंड मुख्यालय की बगल में स्थित पैक्स भवन पर तिरंगा नहीं फहराया गया. इस सरकारी भवन पर ध्वजारोहण कार्यक्रम नहीं होने से आम जन मानस नाराज दिखे. वहीं, मुख्य सड़क पर आते – जाते अधिकारियों का भी ध्यान इस […]

विज्ञापन

उचकागांव. जहां पूरा देश 66 वंे गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति में गोता लगा रहा था, वहीं प्रखंड मुख्यालय की बगल में स्थित पैक्स भवन पर तिरंगा नहीं फहराया गया. इस सरकारी भवन पर ध्वजारोहण कार्यक्रम नहीं होने से आम जन मानस नाराज दिखे. वहीं, मुख्य सड़क पर आते – जाते अधिकारियों का भी ध्यान इस ओर नहीं रहा. पैक्स अध्यक्ष आमोद राय ने बताया कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष द्वारा अब तक न तो प्रभार दिया गया है और न ही पैक्स गोदाम की चाबी दी गयी है. इसके कारण हमने अपने दरवाजे पर ही झंडोत्तोलन किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन