विजयीपुर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर आंबेडकर भवन में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख निरुपमा सिंह ने किया. कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के अलावा प्रखंड के अन्य कलाकारों ने भी अपनी गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरी. वहीं, भोजपुर गायक नागेंद्र उजाला ने एक गीत ‘अब बकरी ना चराइब जाइब स्कूलवा ये माई ‘ प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं. मुसेहरी राजकीय मध्य विद्यालय के द्वारा भारत मां की झांकी निकाली गयी. प्रखंड प्रांगण में सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के द्वारा पौधारोपण किया गया. मौके पर बीडीओ अमरजीत कुमार, अंचल पदाधिकारी रतिंद्र कुमार त्रिपाठी, बीइओ अशोक पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
बच्चों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
विजयीपुर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर आंबेडकर भवन में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख निरुपमा सिंह ने किया. कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के अलावा प्रखंड के अन्य कलाकारों ने भी अपनी गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरी. वहीं, भोजपुर गायक नागेंद्र उजाला ने […]
