पतहरा तटबंध पर नदी में समाया स्लोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2014 3:09 AM
गोपालगंज. बारिश के बीच नेपाल ने गंडक नदी में 1.46 लाख क्यूसेक जल डिस्चार्ज किया है. जिसके कारण गंडक नदी की जलस्तर फिर से बढने लगी है. हालांकि पतहरा तटबंध पर फिर हालत बिगड़ने लगी है. तटबंध पर गंडक नदी का कटाव हो रहा है. यहां कराये गये बचाव कार्य फिर नदी में समा गया […]
गोपालगंज. बारिश के बीच नेपाल ने गंडक नदी में 1.46 लाख क्यूसेक जल डिस्चार्ज किया है. जिसके कारण गंडक नदी की जलस्तर फिर से बढने लगी है. हालांकि पतहरा तटबंध पर फिर हालत बिगड़ने लगी है. तटबंध पर गंडक नदी का कटाव हो रहा है. यहां कराये गये बचाव कार्य फिर नदी में समा गया .24 मीटर की रेंज में बचाव कार्य शुक्रवार की देर शाम नदी में समाया, जिसके कारण अफरा -तफरी का माहौल रहा.
आनन- फानन में कार्यपालक अभियंता राहुल मिश्र मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाले .उधर स्थिति लगातार बिगड़ने के कारण अधीक्षण अभियंता बासुकीनाथ प्रसाद मौके पर पहुंच कर अभियंताओं के साथ लगातार कैंप कर रहे हैं. पतहरा तटबंध इस बार विभाग के लिए चुनौती है. इस बार कटाव के कारण गंडक नदी में लगभग 275 एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा चुकी है. मलाही टोला गांव के बाद कठघरवां में नदी का कटाव काफी तेज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










