यूपी के भी कबाड़खानों में की गयी छापेमारी

गोपालगंज/पटना : एसएस बालिका प्लस टू स्कूल से गायब 42400 कॉपियों के मामले में डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने वरीयअधिकारियों के साथ पहुंच कर स्कूल के कई शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों को बुलाकर पूछताछ की. जांच-पड़ताल काफी गोपनीय तरीके से की गयी. शिक्षकों से पूछताछ कर इस प्रकरण के पीछे की सच को निकलवाने में […]

गोपालगंज/पटना : एसएस बालिका प्लस टू स्कूल से गायब 42400 कॉपियों के मामले में डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने वरीयअधिकारियों के साथ पहुंच कर स्कूल के कई शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों को बुलाकर पूछताछ की. जांच-पड़ताल काफी गोपनीय तरीके से की गयी. शिक्षकों से पूछताछ कर इस प्रकरण के पीछे की सच को निकलवाने में अधिकारी जुटे हुए थे. कॉपियों के गायब होने में कही रिजल्ट में फर्जीवाड़ा तो नहीं. इस विषय को प्रशासन गंभीरता से छानबीन करने में जुटा है.

कॉपियों की खोजबीन के लिए यूपी के कबाड़खानों में भी छापेमारी की गयी. पुलिस सूत्रों की मानें तो कबाड़ की दुकानों के अलावा अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है. जानकार सूत्रों की मानें तो पुलिस कांड के उद्भेदन के करीब है. इस मामले में स्कूल के आदेशपाल छठु सिंह की भूमिका को पुलिस के हत्थे चढ़े हजियापुर के कबाड़ दुकानदार पप्पू कुमार गुप्ता ने पुलिस के सामने खुलासा किया.

पुलिस के सामने यह स्पष्ट हो चुका है कि छठु सिंह ने कॉपी को उसके हाथ 8500 रुपये में बेचा था. सवाल यह है कि क्यों एक क्विंटल ही कॉपियां थीं. जानकार बताते हैं कि लगभग 850 किलो कॉपी कहां गयी. ऑटो चालक ने 100 रुपये खेप भाड़ा लेने की बात स्वीकार की है. इसके अलावा रात्रि प्रहरी आसपूरण सिंह भी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं. पुलिस इनके इकबालिया बयान को आधार मानते हुए कांड के उद्भेदन करने की दावा कर रही है. हालांकि अब तक छठु सिंह को रिमांड पर लेने के लिए आवेदन कोर्ट को नहीं सौंपा गया है. जेल जाने से पूर्व आदेशपाल ने अपना जुर्म कबूल नहीं किया था. वह प्राचार्य को दोषी बताकर खुद को बेकसूर बताता रहा. पुलिस के अधिकारी गंभीरता से हर पहलू की जांच कर रहे हैं.
कंपार्टमेंटल परीक्षा की तैयारी तेज : गोपालगंज. इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा की तैयारी भी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है. परीक्षा 9 से 16 जुलाई तक होगी. डीईओ अखिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि कंर्पाटमेंटल परीक्षा की तैयारी को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिये गये हैं. आंकड़ा जुटाया जा रहा है कि परीक्षा के लिए कितने परीक्षार्थियों ने फॉर्म
भरा है. इसके बाद केंद्रों का निर्धारण किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि इस साल इंटर के तीनों संकायों में साठ फीसदी से अधिक रिजल्ट रहा है. कॉपियों की स्क्रूटनी अभी चल रही है. करीब चालीस फीसदी छात्र सफल नहीं हो सके हैं. इनमें से अधिसंख्य ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन दिया है. वहीं, अन्य ने कंर्पाटमेंटल परीक्षा के लिए फॉर्म भरे हैं.
स्कूल में पहुंचे जिलाधिकारी ने शिक्षकों से की पूछताछ
प्राचार्य से लेकर आदेशपाल तक का खंगाला जा रहा मोबाइल
पांच दिनों की पड़ताल के बाद बेशक एसएस बालिका प्लस टू स्कूल के प्राचार्य प्रमोद श्रीवास्तव को पुलिस ने छोड़ दिया है, लेकिन वे जांच के दायरे में अब भी हैं. प्राचार्य से लेकर आदेशपाल तक के मोबाइल को खंगाला जा रहा है. उनसे बातचीत करने वाले भी जांच के दायरे में हैं. जब तक मामला खुलकर सामने नहीं आ जाता तब तक पुलिस हर बिंदु को खंगालने में जुटी है. प्राचार्य के कुछ करीबियों पर भी नजर रखी जा रही है.
मीडिया में खबर आने के बाद से ही कबाड़ वाले थे परेशान
एसएस बालिका स्कूल से कॉपी गायब होने की खबर जैसे ही मीडिया में आयी कि कॉपी खरीदने वाले कबाड़वालों की बेचैनी बढ़ गयी. पुलिस ने कबाड़वालों की सूची तैयार कर उनपर नजर रखना शुरू कर दिया. इसी क्रम में हजियापुर के कबाड़ दुकानदार पप्पू कुमार गुप्ता भी पुलिस के हत्थे चढ़े. जब पुलिस के अधिकारियों ने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो सबकुछ सामने आ गया. हालांकि पुलिस इनके मोबाइल पर बातचीत के सीडीआर साक्ष्य के रूप में इकट्ठा कर चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >