बिना दहेज की शादी में शहर के युवा दे रहे सामान, कर रहे मदद

चार गरीब कन्याओं को शादी के लिए दिये सामान बरौली : मुख्यमंत्री के दहेज उन्मूलन को हवा देते हुए गरीब बेटियों की शादी में सामान देकर शहर के युवा सहयोग कर रहे हैं. इतना ही नहीं, युवाओं की इस पहल पर न केवल बरौली बल्कि आसपास के युवाओं तथा ग्रामीणों का सहयोग भी प्राप्त हो […]

चार गरीब कन्याओं को शादी के लिए दिये सामान

बरौली : मुख्यमंत्री के दहेज उन्मूलन को हवा देते हुए गरीब बेटियों की शादी में सामान देकर शहर के युवा सहयोग कर रहे हैं. इतना ही नहीं, युवाओं की इस पहल पर न केवल बरौली बल्कि आसपास के युवाओं तथा ग्रामीणों का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है. शहर में अब तक युवाओं के इस ग्रुप ने 298 शादियों में न केवल सहयोग किया है, बल्कि स्वयं कन्या पक्ष के घर उपस्थित रह कर बरात की खातिरदारी भी की है.
गुरुवार को युवाओं की इस टोली ने चार गरीब बेटियों की शादी के लिए कपड़े, बरतन, चावल, दाल आदि सामान दिये. बेटियों के पिता चंद्रदेव राम, देउ बीन, प्रभु राम, दशरथ भगत आदि ने बताया कि हमने संगठन में संपर्क किया था और खुशी है
कि हमारी बेटियों की शादी में भरपूर सहयोग मिला. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और इन युवाओं की बदौलत अब दहेज प्रथा का अंत निश्चित है और हमें काफी खुशी है. बेटियों की शादी के लिए सामान देने में लोजपा के जिला महासचिव रंजन तिवारी, विनोद यादव, राजद किसान नेता राजेश तिवारी, राजा कुमार, संतोष सहनी, सूरज कुमार, भाकपा के अंचल सचिव उपेंद्र तिवारी, सुग्रीव सिंह, चंदेश्वर शर्मा, राजीव शर्मा, सोनू कुमार, निहाल उपाध्याय समेत दर्जनों युवा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >