राज्य से बाहर बालू भेजने पर लगेगी रोक : सूमो

बालू की किल्लत से सरकारी योजनाएं भी हो रही हैं बाधित गोपालगंज : बालू के बिहार से बाहर जाने पर पूर्णत: रोक लगेगी. बालू की किल्लत से ही सरकारी योजनाएं बाधित हो रही हैं. यूपी व अन्य राज्यों में बालू भेजे जाने से सीमावर्ती जिले में इसकी रेट बढ़ी है. उक्त बातें सूबे के डिप्टी […]

बालू की किल्लत से सरकारी योजनाएं भी हो रही हैं बाधित

गोपालगंज : बालू के बिहार से बाहर जाने पर पूर्णत: रोक लगेगी. बालू की किल्लत से ही सरकारी योजनाएं बाधित हो रही हैं. यूपी व अन्य राज्यों में बालू भेजे जाने से सीमावर्ती जिले में इसकी रेट बढ़ी है. उक्त बातें सूबे के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को शहर के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि सूबे के कई जिलों में बालू की रेट 4500-5000 रुपये प्रति सौ फुट है, जबकि गोपालगंज समेत अन्य बॉर्डर जिलों में इसकी रेट 7000-8000 रुपये प्रति सौ फुट है. इसका कारण है यूपी व अन्य राज्यों में यहां से बालू की सप्लाई. दूसरे राज्यों में बालू की अधिक कीमत मिलने से बॉर्डर जिलों में भी रेट बढ़ गयी है.
इसको देखते हुए माइंस डिपार्टमेंट के सचिव अतुल प्रसाद को निर्देश दिया गया है कि बालू के बिहार से बाहर जाने पर पूर्ण रूप से रोक लगायी जाये. डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार की कई योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, पक्की नली-गली, शौचालय आदि में बालू की आवश्यकता है. बालू की किल्लत से ये योजनाएं बाधित हो रही हैं. मौके पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद जनक राम, बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी, एमएलसी आदित्य नारायण पांडेय, पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय, पूर्व विधायक डॉ इंद्रदेव मांझी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >