जांच का भरोसा मिलने पर प्रखंड प्रमुख ने तोड़ा अनशन

योजनाओं में लूट खसोट के विरुद्ध अनशन पर बैठी थीं प्रमुख प्रखंड प्रमुख के आरोपों की जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा गोपालगंज : करप्शन से आजिज होकर सदर प्रखंड के प्रमुख को मंगलवार को आमरण अनशन पर बैठना पड़ा. प्रमुख व उनके साथ बीडीसी सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के अनशन पर बैठने की खबर […]

योजनाओं में लूट खसोट के विरुद्ध अनशन पर बैठी थीं प्रमुख

प्रखंड प्रमुख के आरोपों की जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा
गोपालगंज : करप्शन से आजिज होकर सदर प्रखंड के प्रमुख को मंगलवार को आमरण अनशन पर बैठना पड़ा. प्रमुख व उनके साथ बीडीसी सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के अनशन पर बैठने की खबर मिलते ही प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी हरकत में आ गये. खुद डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीओ को पूरे मामले की जानकारी लेने तथा अनशन तोड़वाने के लिए भेजे. मौके पर पहुंचे एसडीओ शैलेश कुमार दास ने प्रखंड प्रमुख के आरोपों की जांचकर कार्रवाई का भरोसा दिया. उधर अनशनकारी डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे. घंटों मान-मनौवल के बाद देर शाम को जूस पिलाकर एसडीओ और बीडीओ किरण कुमारी ने अनशन को तोड़वाने में सफलता पायी. प्रखंड कार्यालय के आगे प्रमुख सविता देवी पंचायत समिति सदस्यों और
सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार की सुबह से अनशन पर बैठी थीं. उनके साथ उचकागांव की प्रखंड प्रमुख रामाशीष सिंह, उपप्रमुख राधेश्याम सहनी आदि ने आरोप लगाया कि सरकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है. कोई भी अधिकारी बात सुनने को तैयार नहीं हैं. मनरेगा का क्रियान्वयन नहीं हो पाया, जिसके कारण सभी पंचायत समिति सदस्य जनता के सामने झूठे बन रहे हैं. मौके पर मांझा के देवीलाल साह, हथुआ के सतेंद्र शर्मा, बैकुंठपुर के प्रदीप राय, मो. परवेज, मुरारी साह, परशुराम कुमार, विकास यादव, रुबिया देवी, भागमनी देवी, नेमी देवी, अशोक साह, शैलेंद्र प्रसाद, संतोष शर्मा, जावेद अख्तर आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >