सीवान से चोरी गये दो वाहन गंडक के दियारे से बरामद

जिले के विशंभरपुर थाने की पुलिस को मिली सफलता चल रही छापेमारी सात वाहनों की ऑनर बुक 11 वाहनों की चाबी व एक लाख नकद भी बरामद सासामुसा : जिले के विशंभरपुर थाने की पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब , उसने गंडक नदी के दियारा इलाके में छापेमारी कर सीवान जिले के […]

जिले के विशंभरपुर थाने की पुलिस को मिली सफलता चल रही छापेमारी

सात वाहनों की ऑनर बुक 11 वाहनों की चाबी व एक लाख नकद भी बरामद
सासामुसा : जिले के विशंभरपुर थाने की पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब , उसने गंडक नदी के दियारा इलाके में छापेमारी कर सीवान जिले के आंदर क्षेत्र से चोरी किये गये दो वाहनों को बरामद कर लिया. इसके साथ ही पुलिस ने सात अन्य वाहनों के ऑनर बुक, 11 वाहनों की चाबी, एक लाख आठ हजार नौ सौ नकद, फर्जी पहचान पत्र व वाहनों के जाली कागजात भी बरामद किये गये. वहीं, छापेमारी में मौके से वाहन चोर गिरोह के सदस्य फरार होने में सफल रहे.
बताया गया कि विशंभरपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सीवान के आंदर से चोरी किये गये कई वाहन गंडक के दियारा इलाके में घूम रहे हैं. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कैलाश कुमार, एएसआई छोटेलाल पासवान, विनोद साह, रामविलास मंडल, राणा रवि, दीपक कुमार, अजीत कुमार व सुधीर कुमार दल-बल के साथ पूरे दियारा इलाके में छापेमारी करने लगे.
इस छापेमारी से डरे वाहन चोर गिरोह के सदस्य दियारा इलाके में एक सुनसान जगह पर एक पिकअप, एक मैक्सी वैन, सात वाहनों की ऑनर बुक, 11 वाहनों की चाबी, एक लाख आठ हजार नौ सौ नकद, जाली पहचान पत्र व कई वाहनों के जाली कागजात छोड़कर फरार हो गये. पुलिस टीम ने वाहनों व अन्य सामानों को जब्त कर लिया.
दियारा व आंदर में चल रही छापेमारी
दियारा इलाके में चोरी के वाहनों की बरामदगी के बाद गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है. विशंभरपुर थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि गिरोह के एक सदस्य के रूप में स्थानीय निवासी अशोक प्रसाद की पहचान कर ली गयी है. इसने यूपी के निवासी होने का एक फर्जी पहचान पत्र भी बनाया है जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस टीम इसकी गिरफ्तारी व गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है.
उन्होंने बताया कि आंदर थाने की पुलिस से भी संपर्क किया गया है.
आंदर पुलिस भी अपने क्षेत्र में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. अभी तक की छानबीन में पाया गया है कि उक्त वाहन चोर गिरोह का नेटवर्क यूपी व नेपाल के साथ-साथ बिहार के कई जिलों से जुड़ा हुआ है. जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >