गर्मी से रोजेदारों की बिगड़ रही हालत, रखें ध्यान

खजूर के साथ कई गिलास पानी पीना पड़ेगा भारी इफ्तार के बाद हालत खराब होने पर जाना पड़ रहा अस्पताल गोपालगंज : मुकद्दस रमजान में 15 से 16 घंटे का रोजा रखने वाले लोगों के लिए इफ्तार में खजूर के बाद फौरन पानी के कई गिलास पीना भारी पड़ रहा है. पेट में एसिडिटी की […]

खजूर के साथ कई गिलास पानी पीना पड़ेगा भारी

इफ्तार के बाद हालत खराब होने पर जाना पड़ रहा अस्पताल
गोपालगंज : मुकद्दस रमजान में 15 से 16 घंटे का रोजा रखने वाले लोगों के लिए इफ्तार में खजूर के बाद फौरन पानी के कई गिलास पीना भारी पड़ रहा है. पेट में एसिडिटी की शिकायत के साथ ही सिर में दर्द की वजह से इबादत में खलल पड़ रहा है. स्थिति यह है कि इफ्तार के बाद हालत खराब होने की वजह से क्लिनिक पर मरीजों की भीड़ लग रही है. तरावीह पढ़ने में भी परेशानी हो रही है. इस दौरान उन लोगों को कई बार वजू के लिए जाना पड़ रहा है. इसके लिए चिकित्सक डॉ जेजे शरण खान-पान में सावधानी के साथ ही उन्हें पाचन तंत्र ठीक रखने की सलाह दे रहे हैं. हलके खान-पान के साथ ही इलेक्ट्राॅल या फिर नींबू शिकंजी पीने पर जोर दिया जा रहा है.
पूरी नींद लेने से नहीं होगी दिक्कत: मुकद्दस रमजान में रोजेदार दिन के समय कुछ भी नहीं खाते-पीते हैं. इफ्तार-सहरी के समय ही खान-पान होता है. सहरी में ज्यादा पानी, नींबू या इलेक्ट्राॅल मिक्स करके पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी. इस दौरान नींद पूरी लेनी चाहिए.
हृदय रोगी बिरयानी और चिकन से करें परहेज, बरतें सावधानी
हृदय और मधुमेह रोगी चिकित्सक की सलाह के बाद रोजा तो रखें, लेकिन चटखारे लेने से उन्हें परहेज करना होगा. दिन भर भूखे रहने के बाद उन्हें तरल पदार्थ का सेवन अधिक करना चाहिए और फाइबर वाले पदार्थ का इस्तेमाल करें. उन्हें कवाब, बिरयानी और चिकन नहीं खाना है.
तला-भूना खाने से करें परहेज
रोजेदार को अपने खान-पान पर खास ध्यान देना चाहिए. बदहजमी और एसिडिटी करने वाले पदार्थ का सेवन न करें. इसके साथ इफ्तार में तला-भुना खाने से परहेज करें. सहरी के समय अंडा, आटे की रोटी, ताजे फल आदि खाने से सेहत ठीक रहती है. ध्यान रहे सहरी के समय ज्यादा कॉफी या सोडा नहीं पीना चाहिए.
खजूर से शरीर को आयरन
रोजे में इफ्तार के दौरान खजूर खानी चाहिए, क्योंकि खजूर में आयरन होता है. इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है.
ज्यादा पानी से होगी परेशानी
इफ्तार के समय खाना खाते समय कम से कम पानी पीना चाहिए, क्योंकि ज्यादा पानी पीने से खाना पचता नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >