रमजान में साफ-सफाई का रखें विशेष ख्याल

अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति में बरतें सावधानी गोपालगंज : आगामी 17 मई से शुरू होने वाले रमजान के पावन महीने को लेकर डीएम अनिमेष कुमार पराशर द्वारा विधि व्यवस्था की समीक्षा की गयी. इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पर्व-त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है. ऐसी स्थिति में विधि व्यवस्था […]

अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति में बरतें सावधानी

गोपालगंज : आगामी 17 मई से शुरू होने वाले रमजान के पावन महीने को लेकर डीएम अनिमेष कुमार पराशर द्वारा विधि व्यवस्था की समीक्षा की गयी. इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पर्व-त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है. ऐसी स्थिति में विधि व्यवस्था के प्रति सजग रहने की जरूरत है. सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्व तैयारियां करना सुनिश्चित करें. तैयारियों की रूपरेखा के आधार पर ही कार्य करने के बाद पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराया जा सकता है. उन्होंने बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में पैनी नजर रखने का निर्देश दिया,
जबकि अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अभी से ही धारा 107 के तहत कार्रवाई शुरू किया जाये. वहीं, शराबबंदी के कानूनों का सख्ती से पालन हो. प्रखंड स्तर पर संदिग्धों को चिह्नित करते हुए उन पर कार्रवाई की जाये. इस कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्षों को छोटी-छोटी घटनाओं पर नजर रखने एवं घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को देने का निर्देश दिया,
जबकि रमजान को लेकर नगर पंचायत एवं नगर पर्षद द्वारा साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था एवं जलापूर्ति की व्यवस्था होनी चाहिए. वहीं, विधि व्यवस्था को लेकर सभी स्थलों पर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाये. मौके पर पुलिस कप्तान राशिद जमां, उपविकास आयुक्त दयानंद मिश्र, अपर समाहर्ता डॉ शिवनारायण सिंह, सिविल सर्जन डॉ एके चौधरी समेत सभी बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >