ट्रकचालक को नशा खिला मोबाइल व नकद लूटे

गोपालगंज : ट्रक चालक को नशाखुरानी गिरोह ने नशा खिलाकर लूट लिया. पीड़ित चालक ने बताया कि वह पटना से बस से गोपालगंज आ रहा था. जैसे वह गोपालगंज राजेंद्र बस स्टैंड पर उतरा तभी उसको नशाखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया, और उसके पास से मोबाइल व 18 सौ रुपये लूट लिये. बेहोशी […]

गोपालगंज : ट्रक चालक को नशाखुरानी गिरोह ने नशा खिलाकर लूट लिया. पीड़ित चालक ने बताया कि वह पटना से बस से गोपालगंज आ रहा था. जैसे वह गोपालगंज राजेंद्र बस स्टैंड पर उतरा तभी उसको नशाखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया, और उसके पास से मोबाइल व 18 सौ रुपये लूट लिये. बेहोशी की हालत में चालक को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. चालक कुशीनगर जिले के तमकुही राज का रहने वाला प्रमोद कुमार यादव बताया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >