िबहार संपर्क क्रांति एक्स. का जल्द बदलेगा रूट

मांग पर गोरखपुर जीएम ने दिया आश्वासन सांसद व विधायक ने जीएम के साथ की बातचीत गोपालगंज : जिलावासियों को जल्द ही लंबी दूरी की ट्रेनों का सौगात मिलने वाला है. बिहार संपर्क क्रांति का अब फेरा बदलेगा. अब यह यह ट्रेन भाया थावे होते हुए गोरखपुर से दिल्ली जायेगी. इतना ही नहीं, थावे-छपरा रेलखंड […]

मांग पर गोरखपुर जीएम ने दिया आश्वासन

सांसद व विधायक ने जीएम के साथ की बातचीत
गोपालगंज : जिलावासियों को जल्द ही लंबी दूरी की ट्रेनों का सौगात मिलने वाला है. बिहार संपर्क क्रांति का अब फेरा बदलेगा. अब यह यह ट्रेन भाया थावे होते हुए गोरखपुर से दिल्ली जायेगी. इतना ही नहीं, थावे-छपरा रेलखंड पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और लंबी दूरी की ट्रेनें भी चलेगी. सांसद और विधायक की मांग और वार्ता के बाद गोरखपुर रेल जीएम ने इन सुविधाओं को बहाल करने का आश्वासन दिया है. बोर्ड से प्रस्ताव पारित होते ही यह सुविधा बहाल हो जायेगी. बुधवार को सांसद जनक राम, बैकुंठपुर के विधायक मिथलेश तिवारी और राजेश कुमार गोरखपुर पहुंचकर रेल जीएम से छपरा- थावे रेलखंड पर मूलभूत सुविधा बहाल करने सहित कई मांग की. इस रेलखंड के विकास के लिये अधिकारी और नेताओं के बीच सवा घंटे तक विभिन्न विंदुओं पर वार्ता हुई.
विधायक मिथलेश तिवारी ने बताया कि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को सीवान भाया थावे, गोरखपुर चलाने की मांग की गयी है. इसके अलावे थावे-छपरा रेलखंड पर लंबी दूरी सहित चार जोड़ी ट्रेनें बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है. इस खंड के सभी स्टेशनों पर मूलभूत सुविधा बहाल करने, गोपालगंज एवं थावे आरक्षण केंद्र को 24 घंटे खुला रखने, अन्य स्टेशनों के आरक्षण केंद्र को आठ घंटा खोलने की मांग की गयी है.
इसके अलावे थावे और छपरा में बाईपास बनाकर लंबी दूरी की ट्रेनों को छपरा-थावे रेलखंड से होकर चलाने का भी प्रस्ताव नेताओं ने दिया है. स्टेशनों के सर्कुलेटिंग रोड को भी ठीक कराने की बात कही गयी है. विधायक ने इस संबंध में जानकारी देते हुये कहा कि जीएम से पूरे मामले पर बातचित हुयी है. उन्होंने सभी मांगों और प्रस्तावों को जायज बताते हुये आश्वासन दिया है कि सभी मांगों को सूचिबद्ध कर बोर्ड को भेजा जायेगा. बोर्ड से मंजूरी मिलते हीं मांग के अनुरूप सुविधा बहाल कर दी जायेगी. ऐसे में जिलावासियों को बेहतर ट्रेन सुविधा जल्द मिलने की उम्मीद है.
सीवान से भटनी होकर जाती है संपर्क क्रंति : वर्तमान में संपर्कक्रांति एक्सप्रेस सीवान से भाया भटनी, देवरिया होते हुए गोरखपुर के रास्ते दिल्ली जाती है. ऐसे में गोपालगंज की महज 10 फीसदी आबादी हीं इससे लाभान्वित हो पाती है. इतना ही नहीं, यूपी के सीमा पर बसे बिहार के लोग भी कम संख्या में इससे लाभान्वित होते हैं.
रूट बदलने से 10 लाख की आबादी हो होगा लाभ
संपर्कक्रांति एक्सप्रेस को भाया थावे होकर चलाने की मांग लंबे अर्से से हो रही है. इसका कारण है, दिल्ली के लिए ट्रेन की सुविधा का न होना. मांग के बाद जैसा कि जीएम से आश्वासन मिला है, संपर्क का रूट बदला तो गोपालगंज ही नहीं, बल्कि यूपी के कुशीनगर और पडरौना क्षेत्र के लोग भी सीधे लाभान्वित होंगे. दिल्ली का सफर करने के लिए गोपलगंजवासियों के लिए यह ट्रेन सुविधा की वरदान साबित होगी.
बैकुंठपुर से लेकर कुचायकोट तक लोग जहां सीधे लाभान्वित होंगे, वहीं कप्तानगंज और पडरौना के लोगों को लाभ होगा. इतना हीं नही, यदि इस रुट से यह ट्रेन चली तो थावे के अलावा कप्तानगंज, पडरौना सहित तीन स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव भी बढेगा. ऐसे में 25 लाख से अधिक की आबादी इस ट्रेन के चलने से लाभान्वित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >