नयी तकनीक से दोगुनी होगी िकसानों की आय

कार्यशाला में किसानों को दिये गये टिप्स गोपालगंज : खेती से किसानों की आमदनी कैसे दोगुनी हो, इसके लिये वे क्या करें, इन बिंदुओं पर बुधवार को कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें किसानों को खेती करने के आधुनिक टिप्स दिये गये. ग्राम स्वराज योजना के तहत किसानों की दशा और दिशा सुधारने के लिये केंद्र […]

कार्यशाला में किसानों को दिये गये टिप्स

गोपालगंज : खेती से किसानों की आमदनी कैसे दोगुनी हो, इसके लिये वे क्या करें, इन बिंदुओं पर बुधवार को कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें किसानों को खेती करने के आधुनिक टिप्स दिये गये. ग्राम स्वराज योजना के तहत किसानों की दशा और दिशा सुधारने के लिये केंद्र सरकार 2022 तक किसानों की खेती से होने वाली आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है. योजना की इस प्रथम कड़ी में बुधवार को जिला के सभी प्रखंड मुख्यालयों में किसान कल्याण कर्मशाला का आयोजन किया गया.
गोपालगंज सदर प्रखंड के किसान भवन पर प्रखंड स्तरीय किसान कल्याण कर्मशाला का आयोजन किया गया. मौके पर उप प्रमुख राधेश्याम सहनी, मिथिलेश राय, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव, नागेंद्र पाल, अमरेश कुमार, प्रदीप राय, संदीप कुमार, मनोज कुमार, अशोक दुबे आदि मौजूद थे. कुचायकोट प्रतिनिधि के अनुसार, किसान भवन में किसान कल्याण कर्मशाला आयोजित की गयी. मौके पर बीएओ होसिला प्रसाद तिवारी, उपप्रमुख माया देवी, कृषि सलाहकार बृजेश कुमार, धनंजय कुमार आदि मौजूद थे.
मांझा प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड कार्यालय के सभागार में किसान कार्यकलाप कर्मशाला आयोजित की गयी. इसका वैज्ञानिक डॉ उदित कुमार एवं डॉक्टर एम एन अंसारी कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को आमदनी दोगुनी करने के उपाय एवं सुझाव के बारे में विस्तृत जानकारी दें. मौके पर कपिल प्रसाद, मिथिलेश कुमार राम, ललितेश्वर कुमार सिंह, रणवीर सिंह, किसान सलाहकार विद्यापति, हरेश मांझी, सुनील कुमार सिंह, अजीत राम, सुरेश राम, ललित राम, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
बरौली प्रतिनिधि के अनुसार, ई-किसान भवन में प्रखंड कृषि कार्यशाला का आयोजन कर किसानों को आमदनी दोगुनी करने के गुर बताये गये. बुधवार को भोरे के ई किसान भवन में किसान कल्याण कर्मशाला का आयोजन किया गया. मौके पर प्रकाश मिश्रा, बीएओ धर्मपाल ओझा, ओम प्रकाश कुमार, आशुतोष कुमार, किसान सलाहकार सत्य प्रकाश गौड़, राधाकृष्ण चौबे, मणिंद्र पांडेय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >