लालूजी रिम्स में ही कराएं इलाज : अश्विनी चौबे

कुचायकोट (गोपालगंज) : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को एम्स से रिम्स के लिए भेजे जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि लालूजी डायबिटिज से ग्रसित हैं, जिसका इलाज रिम्स में संभव है. इलाज के लिए वहां सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) एम्स गंभीर […]

कुचायकोट (गोपालगंज) : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को एम्स से रिम्स के लिए भेजे जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि लालूजी डायबिटिज से ग्रसित हैं, जिसका इलाज रिम्स में संभव है. इलाज के लिए वहां सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं.
उन्होंने कहा कि (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) एम्स गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए है. एम्स में दूसरे मरीजों को इलाज कराने का मौका मिल सके, इसलिए साधारण बीमारी रहने पर एम्स से राजद सुप्रीमो को छुट्टी दी गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री गोपालगंज के कुचायकोट में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामूहिक विवाह उत्सव कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान बोल रहे थे. मीडिया से मुखातिब होने के दौरान अश्विनी चौबे ने कहा कि एम्स के डायरेक्टर और लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉक्टरों से बातचीत हुई है. डॉक्टरों ने राजद सुप्रीमो की सेहत में सुधार होने की बात बतायी है. वहीं, राजद कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पताल में तोड़फोड़ किये जाने की घटना को लेकर राज्यमंत्री ने नाराजगी जतायी. बता दें कि सोमवार को अचानक एम्स से राजद सुप्रीमो को रिम्स रांची के लिए भेज दिया गया. राजद सुप्रीमो को एम्स से निकाले जाने की खबर मिलते ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है. राजद केंद्र सरकार पर साजिश रचने का आरोप लगा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >