डीसीओ सहित पांच अधिकारियों से शो-कॉज

बैठक से अनुपस्थित रहने पर प्रभारी पदाधिकारी ने लिया निर्णय वसूली में पांच विभागों ने पूरा किया लक्ष्य गोपालगंज : राजस्व वसूली की मासिक बैठक से अनुपस्थित रहने वाले पांच अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया है. शुक्रवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में वित्तीय वर्ष 2017-18 में आंतरिक संसाधन से की गयी राजस्व वसूली की […]

बैठक से अनुपस्थित रहने पर प्रभारी पदाधिकारी ने लिया निर्णय

वसूली में पांच विभागों ने पूरा किया लक्ष्य
गोपालगंज : राजस्व वसूली की मासिक बैठक से अनुपस्थित रहने वाले पांच अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया है. शुक्रवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में वित्तीय वर्ष 2017-18 में आंतरिक संसाधन से की गयी राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी. प्रभारी पदाधिकारी परमानंद साह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पांच विभागों के अधिकारियों ने अपनी मेहनत की बदौलत राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया है.
जिनमें राष्ट्रीय बचत के साथ-साथ माप-तौल विभाग, बन प्रमंडल, नगर परिषद गोपालगंज ने अपने लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा किया है. जबकि परिवहन, मत्स्य, अवर निबंधन मीरगंज का राजस्व वसूली भी बेहतर है. जबकि अन्य विभागों के द्वारा वित्तीय वर्ष समाप्ति तक अपना लक्ष्य पूरा नहीं किया गया है. सबसे बदतर स्थिति सारण नहर प्रमंडल भोरे की है. इनके द्वारा महज 2.79 प्रतिशत राजस्व की वसूली की गयी है.
बैठक से अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों में मीरगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता, औषधि अनुज्ञापन पदाधिकारी, सहायक आयुक्त वाणिज्यकर विभाग एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी से जवाब-तलब किया गया है. बैठक के दौरान प्रभारी पदाधिकारी ने बारी-बारी से विभागवार राजस्व वसूली की समीक्षा की. बैठक में राष्ट्रीय बचत पदाधिकारी मनोज कुमार, अवर निबंधन पदाधिकारी स्वीटी सुमन, कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमार श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >