विजयीपुर : पुलिस ने शराबबंदी को लेकर चलाये गये छापेमारी अभियान में एक महिला सहित तीन धंधेबाजों को नवकाटोला गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया. तलाशी में महिला धंधेबाज के पास से 15 लीटर तथा दो पुरुष धंधेबाजों के पास से 500-500 ग्राम की छह पीस शराब बरामद की. इस मामले में नये उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीनों गिरफ्तार धंधेबाजों को बुधवार को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार महिला धंधेबाज का नाम ज्ञांती देवी है जो नवकाटोला गांव के विंध्याचल राजभर की पत्नी हैं. वहीं पुरुष धंधेबाजों में धुसी गांव का जयराम यादव व यूपी के गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा का सुनील राजभर शामिल हैं.
महिला सहित तीन धंधेबाज धराये, 18 लीटर शराब जब्त
विजयीपुर : पुलिस ने शराबबंदी को लेकर चलाये गये छापेमारी अभियान में एक महिला सहित तीन धंधेबाजों को नवकाटोला गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया. तलाशी में महिला धंधेबाज के पास से 15 लीटर तथा दो पुरुष धंधेबाजों के पास से 500-500 ग्राम की छह पीस शराब बरामद की. इस मामले में नये उत्पाद […]

बताया गया कि मोबाइल पर मिली सूचना पर थानाध्यक्ष खालिद अख्तर, अनि सुबोध कुमार, सअनि हरेंद्र तिवारी व पुलिस बल मंगलवार की रात नवकाटोला पहुंचे तो एक महिला पुलिस गाड़ी देखकर भागने लगी. उसे महिला चौकीदार की सहायता से गिरफ्तार कर लिया. वहीं, जयराम यादव भी पुलिस गाड़ी देखकर भागना चाहा, जिसे पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया. लौटते वक्त सुनील राजभर को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया. तीनों की तलाशी लेने पर कुल 18 लीटर देशी शराब बरामद की गयी.