कुचायकोट थानेदार के वेतन से 40% काटने का आदेश

गोपालगंज : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने कुचायकोट थानेदार का 40 फीसदी वेतन काट कर न्यायालय के नजारत में जमा करने का आदेश दिया है. कुचायकोट थाना कांड संख्या 46/16 में लापरवाही व केस डायरी समय पर उपलब्ध नहीं कराने को लेकर सीजेएम विश्व विभूति गुप्ता की अदालत द्वारा कुचायकोट थानेदार व केस के […]

गोपालगंज : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने कुचायकोट थानेदार का 40 फीसदी वेतन काट कर न्यायालय के नजारत में जमा करने का आदेश दिया है. कुचायकोट थाना कांड संख्या 46/16 में लापरवाही व केस डायरी समय पर उपलब्ध नहीं कराने को लेकर सीजेएम विश्व विभूति गुप्ता की अदालत द्वारा कुचायकोट थानेदार व केस के अनुसंधानकर्ता के वेतन की 40 फीसदी कटौती करने का आदेश दिया गया है. न्यायालय का आरोप है कि कांड संख्या 46/16 में 27 फरवरी 2018 को न्यायालय के द्वारा अद्यतन केस डायरी प्रस्तुत करने को कहा गया था. कुचायकोट थानाप्रभारी व कांड के अनुसंधानकर्ता द्वारा डायरी समय पर नहीं जमा करने स्पष्टीकरण की मांग की गयी थी, लेकिन थानेदार द्वारा स्पष्टीकरण का कोई जवाब नहीं दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >