गोपालगंज : महम्मदपुर थाने की गश्ती गाड़ी से कुचलकर गर्भवती महिला की मौत होने के मामले में पुलिस अधीक्षक रविरंजन कुमार ने दारोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया. निलंबित पुलिस कर्मियों में महम्मदपुर थाने के दारोगा अजय कुमार सिंह, गश्ती गाड़ी चला रहे चालक राजीव कुमार तथा तीन होमगार्ड सिपाही शामिल हैं. किरण देवी नामक महिला की मौत होने के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना के दिन ही देर शाम एसपी ने कार्रवाई कर दी थी. निलंबित पुलिस अधिकारी को पुलिस लाइन में योगदान करने का आदेश दिया गया है.
गश्ती गाड़ी से महिला के मौत मामले में पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
गोपालगंज : महम्मदपुर थाने की गश्ती गाड़ी से कुचलकर गर्भवती महिला की मौत होने के मामले में पुलिस अधीक्षक रविरंजन कुमार ने दारोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया. निलंबित पुलिस कर्मियों में महम्मदपुर थाने के दारोगा अजय कुमार सिंह, गश्ती गाड़ी चला रहे चालक राजीव कुमार तथा तीन होमगार्ड सिपाही शामिल हैं. […]
