थावे (गोपालगंज) : देश-विदेश के मानचित्र पर ऐतिहासिक मां दुर्गा थावेवाली को सजाने के लिए पर्यटन विभाग के तत्वावधान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित थावे महोत्सव के सातवें संस्करण का आगाज ‘ऊं नम: शिवाय’ के उच्चारण से हुआ. जयपुर घराने से आये कलाकार राजेंद्र गंगानी व स्वाति सिन्हा ने पंचाक्षर ‘ऊं नम: शिवाय’ पर आधारित गीत-संगीत की धुन पर शानदार व खूबसूरत कथक नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
महोत्सव के इस भक्तिमय आगाज से थावे मां भवानी की इस धरती ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया. साथ ही थावे महोत्सव की महफिल में बैठे दर्शक देवी-देवताओं की भक्ति में लीन हो गये. वहीं बॉलीवुड गायक विनोद राठौड़ की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे. तालियों की गड़गड़ाहट से देर रात तक पूरा पंडाल गूंजता रहा.
