बिहार : टेरर फंडिंग में एटीएस ने चार युवकों को लिया हिरासत में

भोरे : टेरर फंडिंग के मामले की जांच में जुटी लखनऊ एटीएस की टीम ने शुक्रवार को भोरे सहित कई जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान एटीएस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है. एटीएस की टीम भोरे से एक, पांडेय चकिया से एक, इमिलिया गांव से एक और तिवारी चकिया से दो युवकों […]

भोरे : टेरर फंडिंग के मामले की जांच में जुटी लखनऊ एटीएस की टीम ने शुक्रवार को भोरे सहित कई जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान एटीएस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है.
एटीएस की टीम भोरे से एक, पांडेय चकिया से एक, इमिलिया गांव से एक और तिवारी चकिया से दो युवकों को उठाकर अपने साथ ले गयी. हिरासत में लिये गये युवकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है. वही, स्थानीय पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दो गाड़ियों से पहुंचे लखनऊ एटीएस के अधिकारियों ने भोरे के वायरलेस मोड़ से लेकर थाने तक जाल बिछा रखा था.
टीम के अधिकारी भोरे बाजार में सादे लिबास में घूम रहे थे. ग्रामीण बैंक की शाखा के पास जैसे ही एक युवक पहुंचा, टीम के अधिकारियों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया. लोग कुछ समझ पाते तब तक टीम युवक को साथ लेकर लौट गयी. इसी तरह अन्य जगहों पर भी छापेमारी की गयी. बता दें कि लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर के इशारे पर गोरखपुर के मोबाइल कारोबारी नसीम अहमद और अरशद नईम ने यूपी के पूर्वांचल और उत्तर बिहार में टेरर फंडिंग के लिए नेटवर्क तैयार किया था.
पिछले शनिवार को नसीम और अरशद नईम के साथ गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के आलापुर गांव के मुकेश प्रसाद के अलावा प्रतापगढ़ के संजय सरोज, नीरज मिश्रा, साहिल मसीह, शंकर सिंह, मुकेश प्रसाद, मुशर्रफ अंसारी, सुशील राय, दयानंद यादव को गिरफ्तार किया गया था. सुरक्षा एजेंसियां इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर कर रही है. पूछताछ के दौरान भोरे, कुशीनगर और गोरखपुर के कई लोगों का नाम सामने आया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए एटीएस की टीम छापेमारी कर रही है. भोरे के थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >