गोपालगंज : शुक्रवार की देर शाम अचानक तेज आंधी-पानी आने के कारण सदर अस्पताल में घायलों की संख्या बढ़ गयी. सिविल सर्जन डॉ एके चौधरी ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी को अलर्ट करते हुए अतिरिक्त कर्मी और डॉक्टर को तैनात की.
वहीं जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट करते हुए एंबुलेंस व्यवस्था मुश्तैद किया गया. सीएस ने कहा कि आंधी-पानी में लोगों के घायल होने की सूचना एंबुलेंस के कंट्रोल रुम में आने लगी. सूचना मिलने के बाद सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया.
इमरजेंसी में पहुंचे ये घायल
सदर अस्पताल के इमरजेंसी में आंधी-पानी में घायल होकर थावे के रामचंद्रपुर के प्रिंस कुमार, तकिया की जैबुन नेशा, नरकटिया के धीरेंद्र सिंह, मांझा के कोईनी बाजार के राजेंद्र साह, सरेया वार्ड संख्या दो के निवासी खोबारी साह, मांझा के भैंसही के दिलीप कुमार, सरेया की विभा देवी आदि बतायी गयी.
