तीनों आरोपितों को भेजा गया जेल

आरपीएफ सिपाही व घायल यात्री के बयान पर मामला दर्ज हथुआ जंक्शन पर ट्रेन में अपराधियों ने दो यात्रियों को मारी थी गोली थावे : पूर्वोत्तर रेलवे के हथुआ जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन में हुए गोली कांड में थावे जीआरपी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार तीनों अपराधियों को जेल भेज दिया. पुलिस ने यात्रियों को […]

आरपीएफ सिपाही व घायल यात्री के बयान पर मामला दर्ज

हथुआ जंक्शन पर ट्रेन में अपराधियों ने दो यात्रियों को मारी थी गोली
थावे : पूर्वोत्तर रेलवे के हथुआ जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन में हुए गोली कांड में थावे जीआरपी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार तीनों अपराधियों को जेल भेज दिया. पुलिस ने यात्रियों को गोली मारने के मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज कीं. पहली प्राथमिकी घायल यात्री यूपी के कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाने के बड़हरा खुर्द निवासी विक्रमा सोनी के पुत्र राजन सोनी के फर्द बयान पर हुई, जबकि दूसरी प्राथमिकी ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात रेल सिपाही मनोज कुमार साह ने दर्ज करायी. दोनों के बयान पर कांड अंकित करने के बाद थावे जीआरपी ने कड़ी सुरक्षा में तीनों अपराधियों को जेल भेज दिया.
जेल भेजे गये अपराधी सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलाल चौहान के पास से एक पिस्टल के साथ उसमें फंसी गोली बरामद हुई थी. वहीं, दक्षिण टोला के सोनू चौहान और राजन साह के पास मार्क्स मिला था. पुलिस ने इन तीनों अपराधियों को आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में अभियुक्त बनाया है. घटना के बाद रेल पुलिस ने कप्तानगंज-हाजीपुर रेलखंड के सभी ट्रेनों में चौकसी बढ़ाने की बात कही है. बता दें कि सोमवार की सुबह गोरखपुर से सीवान जा रही डीएमयू ट्रेन में अपराधियों ने यूपी के यात्री के साथ बकझक करने के बाद फायरिंग की थी, जिसमें राजन सोनी व फुलवरिया के माड़ीपुर के छात्र विपिन कुमार को गोली लगी थी. गोली लगने के बाद यात्रियों ने पुलिस का सहयोग करते हुए तीनों अपराधियों को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई भी कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >