हाईकोर्ट पटना के न्यायाधीश मोहित कुमार शाह ने शुक्रवार को किया निरीक्षण
गोपालगंज : हाईकोर्ट पटना के न्यायाधीश सह निरीक्षी जज मोहित कुमार शाह ने शुक्रवार की देर शाम सिविल कोर्ट गोपालगंज का निरीक्षण किया. निरीक्षी जज ने कोर्ट परिसर में पहुंचकर यहां के कार्यों का जायजा लिया और तरह-तरह की जानकारी ली. साथ ही देर शाम तक न्यायिक प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की. बताया गया कि निरीक्षी जज अपने दो दिनों के दौरे पर गोपालगंज आये हुए हैं. निरीक्षी जज सिविल कोर्ट के कार्यों की समीक्षा करेंगे. उधर, न्यायाधीश के आगमन को लेकर न्यायिक व जिला प्रशासन काफी अलर्ट रहा. न्यायिक प्रशासन व जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी शुक्रवार को काफी सजग दिखे. वहीं, पूरे शहर के चौक-चौराहों और सिविल कोर्ट परिसर में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी थी.
