मोतिहारी से गोरखपुर जा रही 3.75 किलो चरस जब्त

गोपालगंज : मोतिहारी से गोरखपुर तस्करी कर जा रही चरस की खेप को कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जब्त कर लिया. हालांकि तस्कर चकमा देकर भागने में सफल रहे. बरामद किये गये चरस 3.75 किलो बताया जा रहा. इसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य 11.25 लाख रुपये आंका गया है. कस्टम अधीक्षक शक्ति सिंह की मानें […]

गोपालगंज : मोतिहारी से गोरखपुर तस्करी कर जा रही चरस की खेप को कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जब्त कर लिया. हालांकि तस्कर चकमा देकर भागने में सफल रहे. बरामद किये गये चरस 3.75 किलो बताया जा रहा. इसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य 11.25 लाख रुपये आंका

गया है. कस्टम अधीक्षक शक्ति सिंह की मानें तो मुखबिरों से मिली
सूचना पर डुमरिया घाट के समीप कस्टम विभाग के अधिकारी वरीय इंस्पेक्टर अथर यूनूस, हेड हवलदार, डीडी जमुदा, संपत बैठा, मो कुद्दुस, गौरी मंडल के साथ वाहनों की जांच शुरू की. मोतिहारी से गोरखपुर जा रही बिहार सरकार की निबंधित बस मिश्रा बंधु से जांच के क्रम में 11.25 लाख रुपये का चरस जब्त किया गया.
अधिकारियों की मानें तो जब्त चरस को कोलकाता प्रयोगशाला कस्टम हाउस केमिकल लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा जा रहा है. सुप्रीटेंडेंट शक्ति सिंह ने बताया कि नेपाल से चरस तस्करी का कारोबार के रैकेट की जानकारी मिली थी. चरस के कारोबार में कई बड़े तस्करों के हाथ होने की बात सामने आयी है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >