आपराधिक घटनाओं को कंट्रोल करने के लिए एसपी ने की कार्रवाई
गोपालगंज : पुलिस अधीक्षक रविरंजन कुमार ने क्राइम कंट्रोल के लिए नौ थानाध्यक्षों समेत 19 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है. तबादले के बाद इन पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नवपदस्थापित स्थानों पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है. नये वर्ष में पहली बार बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है. होली को लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने थानों में चौकसी बढ़ाने तथा शराब की तस्करी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
कौन कहां के बनाये गये थानाध्यक्ष
लक्ष्मीनारायण महतो श्रीपुर ओपी से बैकुंठपुर थानाध्यक्ष
विनय प्रताप सिंह नगर थाना से महम्मदपुर थानाध्यक्ष
अमरेंद्र कुमार माधोपुर ओपी से सिधवलिया थानाध्यक्ष
अरविंद कुमार यादव सिधवलिया से मांझा थानाध्यक्ष
मनोज कुमार साह महम्मदपुर से माधोपुर ओपी प्रभारी
रामसेवक रावत मीरगंज थाना से जादोपुर थानाध्यक्ष
मुकेश कुमार विजयीपुर से मीरगंज थानाध्यक्ष
खालिद अख्तर फुलवरिया से विजयीपुर थानाध्यक्ष
संजीव कुमार थावे से श्रीपुर ओपी के थानाध्यक्ष
10 पुलिस पदाधिकारियों का भी तबादला
विनय कुमार सिंह पुलिस केंद्र से श्रीपुर ओपी
अब्दुल मनान पुलिस केंद्र से कटेया थाना
अरविंद कुमार श्रीवास्तव पुलिस केंद्र से जादोपुर
रामनरेश सिंह पुलिस केंद्र से थावे थाना
संजय कुमार पुलिस केंद्र से हथुआ थाना
गिरीश कुमार पुलिस केंद्र से फुलवरिया
क्षत्रपति शिवाजी मीरगंज से पुलिस केंद्र
अभय कुमार तिवारी मीरगंज से पुलिस केंद्र
तारकेश्वर त्रिपाठी पुलिस केंद्र से मीरगंज
अरुण कुमार पुलिस केंद्र से मीरगंज थाना
