कड़ी चौकसी के बीच 18.17% हुआ मतदान, मतगणना आज

छात्र संघ चुनाव. कहीं नोंक-झोक तो कहीं उत्साह के साथ छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्वक डाले वोट गोपालगंज : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हो गया. पहली बार मतदान होने से छात्रों ने रुचि नहीं दिखायी. यहां तीन कॉलेजों में मतदान कराया गया, जिसमें महज 18.17 प्रतिशत ही […]

छात्र संघ चुनाव. कहीं नोंक-झोक तो कहीं उत्साह के साथ छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्वक डाले वोट

गोपालगंज : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हो गया. पहली बार मतदान होने से छात्रों ने रुचि नहीं दिखायी. यहां तीन कॉलेजों में मतदान कराया गया, जिसमें महज 18.17 प्रतिशत ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. कमला राय महाविद्यालय, गोपेश्वर महाविद्यालय हथुआ तथा बीपीएस कॉलेज में कुल 41 पदों के लिए चुनाव कराया गया. इसमें कुल 9299 मतदाताओं में 1690 ही मतदान कर सके. कई ऐसे मतदाता थे,
जिन्होंने वोटर लिस्ट में नाम होने के बावजूद मतदान के लिए प्रूफ नहीं होने पर मताधिकार का प्रयोग नहीं किया. छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. मतदान के बाद चुनाव अधिकारियों और प्रत्याशियों की मौजूदगी में बैलेट बॉक्स को सील किया गया. पहली बार कॉलेजों में हुए मतदान को लेकर अधिकतर छात्र-छात्राएं अनभिज्ञ रहे. कमला राय कॉलेज में सबसे कम मतदान का प्रतिशत रहा.
यहां 14.30 प्रतिशत छात्रों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कुल 4236 मतदाताओं में 606 छात्रों ने ही मतदान किया. सबसे अधिक बीपीएस कॉलेज में छात्रों ने मतदान किया. बीपीएस कॉलेज में 30.29 प्रतिशत मतदान हुआ. मंगलवार की सुबह 11 बजे से सभी कॉलेजों में मतगणना शुरू होगी. दोपहर तक चुनाव के परिणाम आने की उम्मीद जतायी गयी है. दूसरी तरफ चुनाव को लेकर सभी कॉलेजों में चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था रही. छात्राओं की जांच करने के लिए महिला पुलिस बल को तैनात किया गया था. कमला राय कॉलेज में कुछ देर के लिए छात्रों ने नोक-झोंक की. हालांकि बाद में अधिकारियों ने मामले को शांत करा दिया. महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी के अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों को केआर कॉलेज में तैनात किया गया था.
कहां कितने हुए मतदान
महाविद्यालय कुल मतदाता मतदान मतदान का प्रतिशत प्रत्याशियों की संख्या
कमला राय कॉलेज 4236 0606 14.30 13
गोपेश्वर कॉलेज 3297 0549 16.65 11
बीपीएस कॉलेज 1766 0535 30.29 17
कुल संख्या 9299 1690 18.17 41
कमला राय कॉलेज में छात्र संगठनों के उम्मीदवार
छात्र संगठन अध्यक्ष पद उपाध्यक्ष सचिव सं. सचिव कोषाध्यक्ष
छात्र लोजपा पुतुल कुमारी नहीं नहीं आभा कुमारी नहीं
अभाविप ज्योति भूषण कुंवर नवीन कुमार सुमंत कुमार अनीश कुमार सोनू कुमार
छात्र राजद प्रिंस कुंवर नहीं नहीं आसिफ इकबाल नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >