25 तक निबटा लें बैंक के काम, तीन दिन तक बंदी

बैंक में जरूरी काम हो तो 25 जनवरी तक निबटा लें. इसके बाद 29 को ही आपका काम हो पायेगा. दरअसल, गणतंत्र दिवस, माह का अंतिम शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण 26 से 28 तक सभी बैंक बंद रहेंगे. इधर, बैंकों मे अगले सप्ताह होनेवाले तीन दिनी अवकाश को लेकर बैंक […]

बैंक में जरूरी काम हो तो 25 जनवरी तक निबटा लें. इसके बाद 29 को ही आपका काम हो पायेगा. दरअसल, गणतंत्र दिवस, माह का अंतिम शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण 26 से 28 तक सभी बैंक बंद रहेंगे. इधर, बैंकों मे अगले सप्ताह होनेवाले तीन दिनी अवकाश को लेकर बैंक अधिकारियों ने अपने ब्रांच में खाताधारकों और व्यापारियों को भुगतान देने की व्यवस्था कर ली है. बैंक में छुट्टी के दौरान चेक क्लियरेंस में बाधा आ सकती है.

एटीएम में कैश की भी किल्लत झेलनी पड़ सकती है. दीपावली के बाद अगले सप्ताह लगातार तीन दिनों तक बैंक के कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक छुट्टी का आनंद लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >