बिहार : गोपालगंज में हरियाणा निर्मित 300 कार्टन विदेशी शराब जब्त

गोपालगंज : बिहार में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की एक टीम ने देर रात्रि पंजाब से आ रहे एक कंटेनर से हरियाणा निर्मित 300 कार्टन अवैध विदेशी शराब जब्त की. उत्पाद विभाग के अधीक्षक प्रियरंजन ने आज बताया कि जब्त अवैध विदेशी शराब की कीमत करीब 40 […]

गोपालगंज : बिहार में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की एक टीम ने देर रात्रि पंजाब से आ रहे एक कंटेनर से हरियाणा निर्मित 300 कार्टन अवैध विदेशी शराब जब्त की. उत्पाद विभाग के अधीक्षक प्रियरंजन ने आज बताया कि जब्त अवैध विदेशी शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपये बतायी जा रही है.

उत्पाद विभाग अधीक्षक ने बताया कि उक्त कंटेनर पर फर्जी नंबर लगा हुआ था. प्रियरंजन ने बताया कि कंटेनर चालक को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >