चीनी मिल चलाने के लिए आज सीएम से होगी बात

सासामुसा : चीनी मिल हादसे के बाद दूसरी बार जदयू विधायक चीनी मिल पहुंचे थे, जहां पहले से किसान और मजदूर आंदोलन की रणनीति तैयार करने में जुटे थे. विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने किसानों और मजदूरों के साथ घंटों उनकी समस्याओं को सुनने के बाद चीनी मिल के चीफ इंजीनियर मो […]

सासामुसा : चीनी मिल हादसे के बाद दूसरी बार जदयू विधायक चीनी मिल पहुंचे थे, जहां पहले से किसान और मजदूर आंदोलन की रणनीति तैयार करने में जुटे थे. विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने किसानों और मजदूरों के साथ घंटों उनकी समस्याओं को सुनने के बाद चीनी मिल के चीफ इंजीनियर मो इब्राहिम को बुलाया.

विधायक ने पूछा कि चीनी मिल को कितने दिनों में शुरू कर सकते हैं. इस पर इंजीनियर ने कहा महज एक सप्ताह काम करने के बाद चीनी मिल को चलाया जा सकता है. रिपेयर एवं चलाने लायक बनाने में एक सप्ताह का वक्त लगेगा. विधायक ने कहा कि चीनी मिल को चालू कराने के लिए बुधवार को माननीय मुख्यमंत्री से मिलेंगे. मुख्यमंत्री से आग्रह कर हर हाल में चीनी मिल को चालू कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >