प्रार्थना के साथ प्रभु यीशु के आगमन की तैयारी शुरू

गोपालगंज : शहर से लेकर गांवों में क्रिसमस की तैयारी शुरू हो गयी है. मसीही समुदाय के लोग अपने-अपने घरों की सफाई व सजावट के काम में जुट गये हैं. तिरविरवा का कैथोलिक, कैलेसिया, चर्च और हथुआ के सवेया स्थित गुड सेफर्ड चर्च में भी सजावट व साफ-सफाई हो रही है. चर्च, स्कूल सहित अन्य […]

गोपालगंज : शहर से लेकर गांवों में क्रिसमस की तैयारी शुरू हो गयी है. मसीही समुदाय के लोग अपने-अपने घरों की सफाई व सजावट के काम में जुट गये हैं. तिरविरवा का कैथोलिक, कैलेसिया, चर्च और हथुआ के सवेया स्थित गुड सेफर्ड चर्च में भी सजावट व साफ-सफाई हो रही है.
चर्च, स्कूल सहित अन्य स्थानों पर में आकर्षक चरनी बनायी जा रही है. शहर में क्रिसमस का बाजार भी सजना शुरू हो गया है. दुकानों में लोग चरनी बनाने व घरों को सजाने के लिए सजावट के सामान के अलावा कपड़े व अन्य आवश्यक चीजों की खरीदारी कर रहे हैं. लोग दुकानों व होटलों में आकर्षक केक बनाने का ऑर्डर भी दे रहे हैं.
इधर, क्रिसमस संदेश के तरह-तरह का कार्ड भी बाजार में बिक रहे हैं. बाजार में तरह-तरह के सांता क्लाज हर साइज में उपलब्ध हैं. इसके अलावा क्रिसमस ट्री भी कई साइज में उपलब्ध है. क्रिसमस ट्री सजाने के लिए आकर्षक घंटी व गिफ्ट भी बिक रहे हैं. क्रिसमस को लेकर मसीही युवा व बच्चों का उत्साहित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >